scriptसावन में सभी धर्मों के लोगों को करना चाहिए यह, नहीं तो बढ सकती है परेशानी | Special attention to what to eat and what to eat in saawan | Patrika News

सावन में सभी धर्मों के लोगों को करना चाहिए यह, नहीं तो बढ सकती है परेशानी

locationनोएडाPublished: Jul 20, 2018 03:29:05 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

सावन में क्या खाएं क्या ना खाएं इसका रखें विशेष ध्यान

sawan

सावन में सिर्फ सभी धर्मों के लोगों को करना चाहिए यह, नहीं तो बढ सकती है परेशानी

नोएडा। सावन महीने की शुरूआत होने में बस कुछ दिन ही बचे है। जहां एक ओर ये महीना धार्मिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है और पूरे महीने भगवान शिव की आराधना की जाती है। वहीं सावन का महीना बारिश और हरियाली से भरपूर होता है जिसमसे लोगों में काफी उमंग रहता है। लेकिन यहां ये बताना जरुरी है कि हरियाली के इस मौसम में बीमारियां होने की संभावना भी सबसे ज्यादा रहती है। जिसकी वजह से हमारे दैनिक जीवन और खान-पान को लेकर कुछ खास बाते बताई गईं हैं।
बारिश का महीना किसे अच्छा नहीं लगता। लेकिन अगर बारिश में हमारी तबियत में खराब हो जाए तो पूरा मज़ा किरकिरा हो जाता है। स्वास्थ ख़राब होने का मुख्य कारण बारिश में हम किस तरह के भोजन का सेवन कर रहे हैं इस पर निर्भर करता है। बारिश में कीटाणु व बैक्टीरिया की बहुत अधिकता हो जाती है जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। वैसे तो सावन धर्मिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है और कुछ लोग शास्त्रों को मानते हुए मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन बंद कर देते हैं। लेकिन कई और चीजे भी हैं जिसे सावन में खाने से बचना चाहिए। ऐसी चीजों में पहला नाम हरी साग का आता है-
भले ही डॉक्टर साग खाने को कहे लेकिन सावन में साग को सेहत के लिए गुणकारी नहीं माना गया है। इस लिस्ट में दूसरा नाम बैगन का आता है। सावन में बैंगन में कीड़े अधिक लगते हैं। ऐसे में बैंगन का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सावन में बैंगन खाने की मनाही है। वहीं बारिश के मौसम में सब्जियों में बहुत जल्दी बैक्टीरिया पैदा हो जाने के कारण कच्ची सब्जियां खाने से बचना चाहिए। इसी तरह बारिश के मौसम में मशरूम खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इससे इंफैक्शन होने का खतरा रहता है।
सावन में संभव हो तो दूध का सेवन करने से बचना चाहिए इसकी जगह आप उसका दही के रुप में प्रयोग कर सकते हैं। इस मौसम में चाय का सेवन भी कम कर देना चाहिए। इसमे तली हुई चीजों पकौड़ों आदि का भी सेवन कम करना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो