scriptGold Rate Today: सोना-चांदी के दाम में स्थिरता, जानिये आज के भाव | today gold and silver rate 2019 in noida | Patrika News

Gold Rate Today: सोना-चांदी के दाम में स्थिरता, जानिये आज के भाव

locationनोएडाPublished: Sep 08, 2019 01:06:03 pm

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. सोने व चांदी की कीमतों में दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं. मार्केट में नहीं पहुंच रहे खरीददार

gold.jpeg
नोएडा. सोने व चांदी के आभूषण सराफा मार्केट में इनदिनों सन्नाटा है। कारोबारियोंं की माने तो सोना-चांदी के आभूषण बनवाने वाले नहीं आ रहे हैं। हालांकि लोग श्राद्ध के बाद भी सोना व चांदी की खरीददारी का भी प्लान बना रहे हैं। नोएडा में पिछले दो दिनों से सोना-चांदी की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। रविवार को भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला हैं।
6 सितंबर को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। रविवार को नोएडा सराफा बाजार में शुद्ध सोना (24 कैरेट) प्रति दस ग्राम 40107.00 और 22 कैरेट सोना 37500 रुपये रहा हैं। वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 51300 रुपये रही। हालांकि, 6 सितंबर को चांदी की कीमतों में 100 रुपये की कमी देखने को मिली थी।
नोएडा में सोने व चांदी की कीमतें

सोना (प्रति 10 ग्राम)

3 सितंबर- 40331.60
4 सितंबर- 40641.70
5 सितंबर- 41123.00
6 सितंबर- 40962.6
7 सितंबर- 40,107.00
8 सितंबर— 40107.00

चांदी (प्रति किलो)

3 सितंबर- 51,600
4 सितंबर- 51,600
5 सितंबर- 55,200
6 सितंबर- 55,200
7 सितंबर- 51,300
8 सितंबर— 51,300
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो