scriptGold Rate Today: सोना व चांदी की कीमत में नरमी, जानें आज के भाव | today gold and silver rate 2019 in noida | Patrika News

Gold Rate Today: सोना व चांदी की कीमत में नरमी, जानें आज के भाव

locationनोएडाPublished: Sep 18, 2019 10:49:27 am

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. सोना व चांदी की कीमतोंं लगातार दिखाई दे रहा बदलाव. पितृपक्ष की वजह से सर्राफा बाजार में सुस्ती. कारोबारी परेशान
 

gold.jpg
नोएडा. पितृपक्ष के चलते सर्राफा बाजार में नरमी का दौर जारी है। हालांकि, नोएडा में बुधवार को सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिखाई दिया। सोना की कीमत 39,572.2 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी 51,400 रुपये प्रति किलोग्राम है।
सोना व चांदी कारोबारियों की माने पितृपक्ष के चलते सोना-चांदी की जूलरी खरीददारों की कमी हैं। नोएडा में पिछले कुछ दिनों से सोना-चांदी की भाव में बदलाव दिखाई दे रहा है। 8 सितंबर को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली थी। बुधवार को नोएडा सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना (24 कैरेट) प्रति दस ग्राम 39,572.2 और 22 कैरेट सोना 37000 रुपये रहा हैं। वहीं, चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 51400 रुपये रही।
10 दिनों में इतने कम हुए दाम

कारोबारी मान रहे है कि पितृपक्ष के चलते सोना व चांदी के भाव में सुस्ती दिखाई दे रही है। पिछले दस दिनों में सोने में 534.8 रुपये की कमी और चांदी में 100 रुपये की कमी देखने को मिली हैं। 8 सितंबर को मार्केट में सोना 40107 प्रति 10 ग्राम और चांदी 51,400 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा गया था।
नोएडा में सोने व चांदी की कीमतें

सोना (प्रति 10 ग्राम)

18 सितंबर- 39572.2
17 सितंबर- 39572.2
16 सितंबर- 39572.2
15 सितंबर- 39144.4
14 सितंबर- 39358.3
13 सितंबर- 39358.3
12 सितंबर— 40000.0
11 सितंबर— 40000.0
10 सितंबर— 40000.0

चांदी (प्रति किलो)
18 सितंबर- 51,400
17 सितंबर- 51,400
16 सितंबर- 51,300
15 सितंबर- 48700
14 सितंबर- 50,500
13 सितंबर- 50,500
12 सितंबर— 51,500
11 सितंबर— 51,500
10 सितंबर— 51,500

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो