scriptचक्रवाती तूफान ‘वायु’ की वजह से उत्तर भारत के लोगों को मिली राहत, अभी झेलनी पड़ेगी गर्मी | today weather latest news 16 june | Patrika News

चक्रवाती तूफान ‘वायु’ की वजह से उत्तर भारत के लोगों को मिली राहत, अभी झेलनी पड़ेगी गर्मी

locationनोएडाPublished: Jun 16, 2019 10:45:08 am

Submitted by:

virendra sharma

खबर की खास बातेंः-1. तूफान ‘वायु’ की वजह से तापमान में आई गिरावट2. मौसम विभाग के अधिकारियों का अनुमान होगी बारिश3. अभी तापमान बढ़ने के आसार
 

cyclone

चक्रवाती तूफान ‘वायु’ की वजह से उत्तर भारत के लोगों को मिली राहत, अभी झेलनी पड़ेंगी गर्मी

Noida Weather Update: वेस्ट यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में इनदिनों गर्मी का प्रकोप जारी है। नोएडा में शनिवार को तापमान 44 डिग्री के आसपास रहा। गाजियाबाद में भी तापमान 44 के आसपास रहा। लेकिन रविवार को रात जरुर राहत मिली है। एक तरफ जहां शनिवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को नोएडा में तापमान गिरावट दर्ज की गई। आसमान में बादल छाए हुए है। नम हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों की माने तो चक्रवाती तूफ़ान ‘वायु’ के चलते दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें

इस डांसर ने छोड़ा हरियाणवी लुक, अब एलबम में नजर आएगी बोल्ड

weather
गर्मी से राहत मिलने के आसार

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘वायु’ ने भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर भारत व उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में राहत जरूर दी है। हालांकि तापमान पिछले कुछ दिनों में 48 डिग्री तक जा पहुंचा था। अब भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही है। शनिवार को नोएडा में तापमान 44 डिग्री रहा तो रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लोगोंं को भीषण गर्मी से राहत मिली है। रविवार को नोएडा, गाजियाबाद व आस-पास के जिलों में आसमान में बादल छाए हुए है। साथ ही हल्की हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें

Chandrayaan-2: चंद्रमा पर फैलेगी अमरोहा की ‘खुशबू’, बनने जा रही दूसरों के लिए मिसाल

weather
चढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से यूपी के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है। तापमान में आई गिरावट के बाद लोगों को राहत जरुर मिली है। पिछले कुछ दिनों में तापमान अपने उच्चस्तर तक जा पहुंचा था। जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी से जुझना पड़ा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी गर्मी और सता सकती है। मौसम विभाग से जुड़े एक्सपर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों मेंं तापमान बढ़ सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो