script

Motor Vehicle Act में नहीं हुआ बदलाव तो देशव्यापी हड़ताल के बाद अब ये कदम उठाने जा रहे ट्रांसपोर्टर

locationनोएडाPublished: Sep 20, 2019 01:03:46 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

Highlights

हड़ताल के चलते सैंकड़ों स्कूलों के साथ ही मल्टीनेशनल कंपनी भी रही बंद
शहर की सड़कों पर नहीं उतरे 50 हजार से ज्यादा कमर्शियल वाहन
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने मांग पूरी न होने दी बड़ी चेतावनी

नोएडा। नए मोटर व्हीकल अधिनियम के विरोध में शहर के सभी ट्रांसपोर्टर संगठनों के 50 हजार व्यावसायिक वाहन गुरुवार को हड़ताल के दौरान सड़कों पर नहीं उतरे। यह दावा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी वेदपाल सिंह ने किया है। उन्होंने कहा कि हड़ताल सौ फीसदी सफल रही। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल के बाद भी यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं हुआ, तो वे और बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हड़ताल के मद्देनजर रोडवेज ने 25 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। लेकिन वह नाकाफी साबित हुईं। रोडवेज और मेट्रो स्टेशनों के बाहर मुसाफिर बेहद परेशान रहे। इस बीच पुलिस ने हड़ताल की आड़ में उपद्रव कर रहे 18 लोगों को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

किशोरी को जंगल में ले जाकर चार युवकों ने की ऐसी दरिंदगी, जानकर सहम जाएंगे आप

हड़ताल के चलते स्कूल और मल्टीनेशनल कंपनियों की कर दी गई छुट्टी

ट्रांसपोर्टर संगठनो की हड़ताल का असर गुरुवार सुबह से दिखने लगा था। भारी वाहनों की हड़ताल के चलते कई बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों और नामी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। वही जहां कही भी ऑटो चलते दिख रहे थे । हड़ताली ऑटो वाले ऑटो में बैठे यात्रियों को जबरन उतार कर भगते नजर आये। इतना ही नहीं ओला-उबर की ज्यादातर कैब भी बंद रही। नोएडा की थाना 24 की पुलिस ने छह लोगों को शांतिभंग की धारा के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में शिव कुमार, ओमवीर, जय सिंह, पुष्पेंद्र, सनोज और सत्यवान शामिल हैं। सेक्टर 49 थाने की पुलिस ने छह, थाना फेज 3 की पुलिस ने 3 और थाना फेज 2 की पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस बारे में नोएडा ऑटो एसोसिएसन अध्यक्ष ने सफाई भी दी।

हड़ताल में यह कर्मिशयल वाहन रहे मौजूद

सेक्टर-69 स्थित नोएडा ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित सभा में नोएडा ट्रांसपोर्ट संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी वेदपाल सिंह ने बताया कि उनकी हड़ताल सौ प्रतिशत सफल रही है। इसमें ट्रक, बस, डंफर, क्रेन, थ्री व्हीलर मालवाहक, सीएनजी थ्री व्हीलर, कैब एसोसिएशन के साथ ही स्कूल और औद्योगिक इकाइयों में लगी बसें भी शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण 50 हजार से भी अधिक कमर्शियल वाहनों के पहिये थम गए। उन्होंने कहा कि सांकेतिक और शांतिपूर्ण आंदोलन रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो