नोएडा

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, खिले लोगों के चेहरे

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने रखी ईएसआई के दो औषधालयों की आधारशिला

नोएडाDec 29, 2018 / 02:41 pm

Iftekhar

लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, खिले लोगों के चेहरे

नोएडा. लोकसभा चुनाव से पहले केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा दिया है। इससे देशभर के लगभग 13.32 करोड़ व्याक्तियों को लाभ मिलेगा। दरअसल, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने नोएडा के फेज-दो में 5 डॉक्टरों वाले 2 औषधालयों की आधारशिला रखी। इस मौके पर आयोजित समारोह में संतोष गंगवार ने कहा कि ईएसआई की सुविधा देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पूर्ण रूप से लागू है। यह अधिनियम देशभर में 10.33 लाख कारखानों तथा संस्थाओं पर लागू है। लगभग 3.43 करोड़ बीमित व्याक्तियों को योजना का लाभ मिल रहा है। इस समय योजना के लाभाथियों की कुल संख्या 13.32 करोड़ से अधिक है। इससे देश के करोड़ों मजदूर और कर्मचारी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना, कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम में सामाजिक बीमा का एकीकृत उपाय है। इसमें कर्मचारियों को बीमारी, प्रसव, नि:शक्तता तथा नौकरी के दौरान मृत्यु जैसे खतरों से बचाने तथा बीमाकृत व्यक्ति एवं उसके परिवार के सदस्यों की चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ेंः भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर का दावा, अब महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें किया नजरबंद

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कारखानों तथा संस्थाओं के कर्मचारी जो प्रतिमाह 21,000 रुपये वेतन प्राप्त करते हैं, वे राज्य बीमा निगम के अन्तर्गत सामाजिक सुरक्षा पाने के अधिकारी हैं। वहीं, दैनिक मजदूरी के रूप में रोजाना 137 रुपये तक कमाने वाले कर्मचारी अपने हिस्से का अंशदान देने से मुक्त हैं। निगम के उप क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी राजीव लाल ने यह बताया कि मार्च, 2018 तक उप क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा क्षेत्र में लगभग 30 हजार नियोजक हैं। इनमें से लगभग 11.90 लाख बीमित व्यक्तियों को हित लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। नोएडा क्षेत्र में लाभार्थियों की कुल संख्या 46 लाख से भी अधिक है।

Home / Noida / लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, खिले लोगों के चेहरे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.