scriptपुलिस ने बंद किया था शाहीन बाग जाने वाला रास्ता, लोगों ने खुद ही खोला, बाद में पहुंची पुलिस तो. | Unknown people opened the way from Noida to Shaheen Bagh | Patrika News

पुलिस ने बंद किया था शाहीन बाग जाने वाला रास्ता, लोगों ने खुद ही खोला, बाद में पहुंची पुलिस तो.

locationनोएडाPublished: Feb 21, 2020 01:12:28 pm

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. सीएए व एनआरसी के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन जारी. 69 वें दिन अचानक नोएडा से फरीदाबाद की तरफ जाने वाला रास्ता खोला . रास्ता खुलने के बाद अलर्ट हुई पुलिस
 

ani.jpg
नोएडा। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) व एनआरसी के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन जारी है। 69 दिन भी धरना जारी होने की वजह से अचानक नोएडा से फरीदाबाद की तरफ जाने वाला रास्ता खोल दिया गया। जिसके बाद अलर्ट हुई दिल्ली पुलिस ने उसे तुरंत बंद कर दिया। बताया गया है कि अज्ञात लोगों ने सेक्टर—94 के पास से एक बैरिकेडिंग को हटा दिया था। जिसके बाद वाहनों की कतार लग गई। उधर, एडीसीपी ने रास्ता खोलने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यह रास्ता नहीं खुलवाया है।
सीएए और एनआरसी के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 69 दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है। शाहीन बाग में धरना पर बैठे लोगों ने रोड को बंद कर दिया है। जिसकी वजह नोएडा से कालिंदी कुंज होकर फरीदाबाद की तरफ जाने वाले लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। यह रास्ता 15 दिसंबर से ही बंद था। रास्ते का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा। जिससे देखते हुए 21 फरवरी को रास्ते को खोल दिया गया। हालांकि, कुछ देर के लिए एक तरफ का ही रास्ता खोला गया है। पुलिस ने रास्ता खोलने से इंकार किया है। बताया गया है कि कुछ अज्ञात लोगों ने सेक्टर—94 से नोएडा से फरीदाबाद जाने वाले रास्ते को रोक दिया था। वहीं, भीड़ को देखते हुए कुछ देर बाद ही दिल्ली पुलिस ने फिर से रास्ते को बंद कर दिया। एडीसीपी अनिल झा का कहना है कि हमने कोई रास्ता नहीं खोला है।
उधर, सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त वार्ताकारोंं ने शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगोंं से बातचीत की थी। लेकिन कोई हल नहीं निकला है। वार्ता करने के लिए संजय हेगड़े और साधना रामचंद्रन दो दिन शाहीन बाग पहुंचे थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो