UP Assembly Election 2022: जनपद की 3 विधानसभा सीटों पर 39 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद
नोएडाPublished: Feb 11, 2022 01:04:39 pm
UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान छुटपुट हंगामे को छोड़कर बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।
UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के चलते गुरुवार को प्रथम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। नोएडा में 50.1 प्रतिशत, दादरी में 59.78 प्रतिशत और जेवर में 66.6 प्रतिशत मतदान हुआ। जेवर में पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सर्वाधिक 66.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दादरी दूसरे व नोएडा तीसरे स्थान पर रहा। जिले की तीनों विधानसभा में 39 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इन सभी की किस्मत बृहस्पतिवार शाम को ईवीएम में लॉक हो गई। अब 10 मार्च को मतगणना के बाद फैसला होगा कौन बनेगा विधायक?