scriptठंडी हवाओं और बादलों के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानें अपने शहर का हाल | UP weather alert in delhi NCR, weather Imd latest update Today Tempera | Patrika News

ठंडी हवाओं और बादलों के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानें अपने शहर का हाल

locationनोएडाPublished: Oct 09, 2019 03:02:10 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Highlights

बारिश और हवाओं के बीच ठंड की दस्तक
Delhi-NCR के तापमान में आई गिरावट
दिवाली के बाद ठंड पकड़ेगी रफ्तार

cold1-1548648150.jpg
नोएडा। अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है और मौसम के मिजाज में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश ( Barish ) के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर ( Delhi NCR ) में भी हल्की बारिश के बाद सुबह-शाम मौसम तापमान ( Today Temperature) में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालकि दिन के समय धूप भी देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें : जिस वक्त हो रहा था रावण दहन उसी वक्त दो समुदायों के बीच मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में रात के समय तापमान 22 से 25 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है तो दिन के समय तापमान 30 के आस-पास है। मंगलवार को रात में जहां ठंडी हवाएं चल रही थी वहीं आसमान में बादल भी देखने को मिले। हालाकि बुधवार की सुबह धूप दिनभर खिली रही। हालाकि दिवाली आते-आते अगर प्रदूषण का स्तर बढ़ा तो धूप कम होने से ठंड पश्चिमी यूपी में तापमना में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
वहीं मौसम विज्ञानिकों के अनुसाप एनसीआर के इलाकों में बादल रहेंगे। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनमत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो