scriptLok Sabha Result: ये हैं उत्‍तर प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्‍याशी, जानिए क्‍या है इनका हाल | Uttar Pradesh Richest Candidate Lok sabha Election Result | Patrika News

Lok Sabha Result: ये हैं उत्‍तर प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्‍याशी, जानिए क्‍या है इनका हाल

locationनोएडाPublished: May 23, 2019 12:15:02 pm

Submitted by:

sharad asthana

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से ही चुनाव मैदान में हैं यूपी के सबसे अमीर उम्‍मीदवार
बसपा के टिकट पर बिजनौर से चुनाव मैदान में हैं मलूक नागर
अमरोहा से भाजपा उम्‍मीदवार कंवर सिंह तंवर की कुल संपत्ति 182 करोड़ रुपये है

malook nagar

Lok Sabha Result: ये हैं उत्‍तर प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्‍याशी, जानिए क्‍या है इनका हाल

नोएडा। इस समय पूरे देश की निगाहें लोकसभा चुनाव के परिणामों पर लगी हैं। ऐसे में हम आपको उत्‍तर प्रदेश के टॉप अमीर प्रत्‍याश‍ियों का हाल बता रहे हैं। खास बात यह है क‍ि ये पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से ही चुनाव मैदान में हैं। इनमें मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, बिजनौर से बसपा नेता मलूक नागर और अमरोहा से भाजपा प्रत्‍याशी कंवर सिंह तंवर शामिल हैं।
हेमा मालिनी

हेमा मालिनी मथुरा से चुनाव मैदान में हैं। भाजपा सांसद व फिल्‍म अभिनेत्री हेमा मालिनी की गिनती उत्‍तर प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्‍याशियों में होती है। उनकी कुल संपत्ति 250 करोड़ रुपये है। इसमें 25 करोड़ की चल संपत्ति और 224 करोड़ की अचल संपत्ति है। वह अपने प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के उम्‍मीदवार नरेंद्र सिंह से काफी आगे चल रही हैं।
मलूक नागर

उत्‍तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर हैं मलूक नागर। वह बसपा के टिकट पर बिजनौर से चुनाव मैदान में हैं। उनकी टक्‍कर भाजपा के सांसद भारतेंद्र सिंह से हैं। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 249 करोड़ रुपये है। जबक‍ि उन पर 122 करोड़ रुपये का कर्ज है। मलूक नागर भाजपा के भारतेंद्र सिंह से मामूली वोटों से पीछे चल रहे हैं।
कंवर सिंह तंवर

अमरोहा से भाजपा उम्‍मीदवार कंवर सिंह तंवर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हुए मतदान में उत्‍तर प्रदेश में दूसरे नंबर के सबसे अमीर प्रत्‍याशी थे। उनकी कुल संपत्ति 182 करोड़ रुपये है। उन पर एक करोड़ रुपये का कर्ज है। कंवर सिंह तंवर गठबंधन के उम्‍मीदवार दानिश अली से काफी पीछे चल रहे हैं।
देश के टॉप 5 अमीर उम्‍मीदवार

1. रमेश कुमार शर्मा (निर्दलीय)- पाटलिपुत्र- 1107 करोड़ रुपये
2. कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी (कांग्रेस)- तेलंगाना- 895 करोड़ रुपये
3. जयदेव गल्ला (टीडीपी)- आंध्र प्रदेश- 680 करोड़ रुपये
4. नकुल नाथ (कांग्रेस)- मध्य प्रदेश- 660 करोड़

5. हरिकृष्णन वसंतकुमार (कांग्रेस)- तमिलनाडु- 417 करोड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो