scriptइन 50 हजार महिलाओं को खास तरीके से लगेगी वैक्सीन, विशेष कैंप में पुरूषों को नहीं मिलेगी जगह | vaccination for 50 thousand preganant women in gautam budh nagar | Patrika News

इन 50 हजार महिलाओं को खास तरीके से लगेगी वैक्सीन, विशेष कैंप में पुरूषों को नहीं मिलेगी जगह

locationनोएडाPublished: Jul 09, 2021 10:56:08 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने डाटा जुटाया। घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रही आशा कार्यकर्ता।

corona-vaccine.jpg

– जिले में टीकाकरण

नोएडा। सरकार द्वारा तेजी से चलाए गए वैक्सीनेशन अभियान के चलते कोरोना वायरस की दूसरी लहर पर लगाम लगती नजर आ रही है। आंकड़ों में तेजी से कमी दर्ज की गई है। इस बीच अब गौतमबुद्ध नगर में जिला प्रशासन 50 हजार महिलाओं को खास अभियान चलाकर टीका लगाने की कवायद शुरू करने जा रहा है। इस दौरान किसी भी पुरूष को इन सेंटरों पर टीका नहीं लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें

कोरोना की तीसरी लहर के चलते हाई अलर्ट; विश्व जनसंख्या दिवस पर CM योगी घोषित करेंगे नई जनसंख्या नीति

दरअसल, जिला प्रशासन गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। प्रशासन द्वारा इसके लिए पूरा डाटा तैयार कर लिया है। जिसके बाद यह बात सामने आई है कि फिलहाल जिले में 50 हजार गर्भवती महिलाए हैं, जिन्हें स्पेशल सेंटरों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करने का काम आशा और एएनएम को दिया गया है। इनके द्वारा घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर नीरज त्यागी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जो डाटा एकत्रित किया गया है उसके अनुसार जिले में गर्भवती महिलाओं की संख्या करीब पचास हजार है। इनमें से करीब 36,464 ऐसी महिलाए हैं जो पहली बार गर्भवती हुई हैं। वहीं अन्य महिला दूसरी बार गर्भवती हुई हैं। सभी केंद्रों पर यह गाइडलाइन जारी की गई है कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि गर्भवती महिला के प्रसव के कम से कम 15 दिनों बाद ही वैक्सीन लगाई जाए।
यह भी पढ़ें

आबादी कंट्रोल के लिए सीएम योगी घोषित करेंगे नई जनसंख्या नीति, फायदे में रहेंगे दो बच्चे वाले, जानें और क्या होंगे बदलाव

पुरूषों को महिला विशेष सेंटरों पर नहीं लगेगी वैक्सीन

गौरतलब है कि महिलाओं के लिए जिला अस्पताल में विशेष वैक्सीनेशन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग की महिलाओं को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। हालांकि इस कैंप में पुरुषों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। अगर बुधवार की बात करें तो जिला अस्पताल में 100 महिलाओं ने वैक्सीन का रेजिस्ट्रेशन करवाया था। लेकिन वैक्सीन लगवाने सिर्फ 23 महिलाएं ही पहुंची। वहीं जो भी पुरूष इस कैंप पर पहुंचा उसे बिना वैक्सीन के ही वापस लौटना पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो