script

बाथरूम में नहा रही लड़की का पड़ोसी ने बनाया वीडियो, विरोध करने पर पीटा

locationनोएडाPublished: Dec 23, 2020 11:44:23 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र की घटना
– बाथरूम में नहाने गई लड़की का पड़ोसी युवक ने बनाया वीडियो
– पुलिस से शिकायत के बाद फरार हुआ आरोपी युवक

noida.jpg
नोएडा. बाथरूम में नहाते समय एक लड़ी का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने उसकी वीडियो बना ली। लड़की ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन में जमकर हुई मारपीट, एक दूसरे पर लगाए आरोप, पांच के खिलाफ केस दर्ज

दरअसल, यह घटना नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली एक लड़की बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे एक पड़ोसी युवक ने उसकी वीडियो बना ली। लड़की ने वीडियो बनाने का विरोध किया तो युवक ने उसे पीट दिया। इसके बाद लड़की ने इस संबंध में अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने भी घटना को लेकर विरोध किया। इस पर युवक और उसके परिजन उल्टा लड़की के परिजनों पर ही बिफर पड़े। उन्होंने जमकर हंगामा किया।
इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन सेक्टर-49 थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस छेड़छाड़ का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

ट्रेंडिंग वीडियो