scriptसर्दी के बाद अब गर्मी ने भी तोड़ा पिछले 8 साल का रिकॉर्ड, जानिये अचानक मौसम में क्यों हुआ बदलाव | weather alert heat breaks eight year record in ncr news in hindi | Patrika News

सर्दी के बाद अब गर्मी ने भी तोड़ा पिछले 8 साल का रिकॉर्ड, जानिये अचानक मौसम में क्यों हुआ बदलाव

locationनोएडाPublished: Feb 14, 2020 10:13:23 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights- सर्दी के बाद अब समय से पहले गर्मी का सितम शुरू
– तेज गर्म हवाएं चलने से आज भी होगा गर्मी का अहसास
– 15 फरवरी के बाद फिर चलेंगी सर्द हवाएं

heat-waves.jpg
नोएडा. नोएडा एनसीआर में सर्दी के बाद अब समय से पहले गर्मी का सितम शुरू हो गया है। गुरुवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक होने से लोगों को सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ। मौसम में यह बदलाव हवा के रुख के कारण देखने को मिल रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान ने पिछले आठ वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 27.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो 15 फरवरी के बाद से एक बार फिर सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे सुबह व शाम के समय की ठंड एक बार फिर बढ़ेगी। इस तरह एक बार फिर पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें

अब फोन पर देखें अपने गांव-शहर में चल रहे सरकारी प्रोजेक्ट की डिटेल, लॉन्च हुआ विशेष Mobile App

मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को आसमान बिलकुलसाफ रहेगा। तेज गर्म हवाएं चलने से शुक्रवार को भी लोगों को गर्मी का अहसास होगा। आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि दिल्ली एनसीआर में हवा के रुख में बदलाव और मौसम साफ होने के चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि 13 फरवरी का दिन बीते आठ वर्षों में सबसे गर्म रहा। कुछ जिलों में तो अधिकतम तापमान 28.2 सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से उत्तरी मैदानी इलाकों में फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाने के साथ ही एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। वहीं चिकित्सकों का कहना है कि मौसम लगातार हो रहे परिवर्तन के चलते बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की जरूरत है। सुबह व शाम के समय गर्म कपड़े जरूर पहनें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो