scriptदिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, 7 जुलाई को मानसून पहुंचने का अनुमान | weather report delhi ncr | Patrika News

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, 7 जुलाई को मानसून पहुंचने का अनुमान

locationनोएडाPublished: Jun 30, 2019 04:09:26 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

खबर की मुख्य बातें-
-रविवार को दिनभर आकाश में बादल छाये रहे और उमस बनी रही
-मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है
-इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि एक से तीन जुलाई के बीच उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाएगा

demo

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, 7 जुलाई को मानसून पहुंचने का अनुमान

नोएडा। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। मानसून का इंतजार बढ़ने के साथ अब गर्मी ने किसानों व आम लोगों की खासी परेशानी को बढ़ा दिया है। वहीं रविवार तड़के दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों बूंदाबांदी हुई। इस दौरान नोएडा व ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बारिश भी हुई।
यह भी पढ़ें

मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, पीछे छोड़े दुनिया के सभी गेंदबाज, अमरोहा में जश्न का माहौल

वहीं रविवार को दिनभर आकाश में बादल छाये रहे और उमस बनी रही। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि एक से तीन जुलाई के बीच उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसून आ जाएगा। बाकी बचे हिस्सों में भी जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पहुंच जाएगा। वहीं दिल्ली में 6 या 7 जुलाई तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।
यह भी पढ़ें

यूपी में पाकिस्तानी के नाम कर दी 900 करोड़ रुपये की संपत्ति, जानिए क्यों

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून के दस्तक देने के बाद अगला पड़ाव दिल्ली होता है। अगर तीन जुलाई तक पश्चिम उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाता है तो अगले दो-तीन दिनों के अंदर ही यह दिल्ली भी पहुंच जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो