scriptWeather Update : शीतलहर की चपेट में एनसीआर, न्यूनतम तापमान पहुंचा 6.2 डिग्री सेल्सियस | Weather update entire north india in the grip of cold wave | Patrika News

Weather Update : शीतलहर की चपेट में एनसीआर, न्यूनतम तापमान पहुंचा 6.2 डिग्री सेल्सियस

locationनोएडाPublished: Jan 25, 2022 03:54:23 pm

Submitted by:

Nitish Pandey

Weather Update : मौसम एजेंसी ने आगे कहा कि दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश स्थानों पर भीषण ठंड की स्थिति देखने को मिल सकती है।

noida_.jpg
weather update : शीतलहर के प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान में और कमी आई है। यहां सुबह 8.30 बजे तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही सापेक्षिक आद्र्रता 95 प्रतिशत दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। पिछले तीन घंटों में, शहर कम से मध्यम कोहरे की चपेट में रहा, जिससे कम ²श्यता के कारण कई स्थानों पर यातायात आंशिक रूप से बाधित हुआ।
यह भी पढ़ें

गणतंत्र दिवस पर परेड के पूर्वाभ्यास और परेड के दिन दिल्ली में भारी वाहनों का प्रवेश बंद

पालम वेधशाला में दृश्यता 50 मीटर जबकि सफदरजंग में 200 मीटर दृश्यता रही। आईएमडी के अनुसार, सामान्य तौर पर, दृश्यता उत्तर भारत में 1000 मीटर से अधिक है। पूर्व दिशा में 9.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। शहर में सुबह 7.13 बजे सूर्योदय हुआ और शाम 5.55 बजे सूर्यास्त होगा।
पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम एजेंसी ने आगे कहा कि दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश स्थानों पर भीषण ठंड की स्थिति देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें

सुपरटेक ट्विन टावर : सुप्रीम कोर्ट ने दिए फ्लैट खरीददारों को दी राहत

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासियों को प्रदूषित हवा से राहत नहीं मिली है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पीएम10 के लिए 156 और पीएम 2.5 के लिए 95 था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो