scriptWeather Update: इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, समय से पहले आएगी सर्दी और पड़ेगा कोहरा | Weather Update winter season will start from october 15 | Patrika News

Weather Update: इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड, समय से पहले आएगी सर्दी और पड़ेगा कोहरा

locationनोएडाPublished: Oct 02, 2020 11:01:01 am

Submitted by:

lokesh verma

Highlights
– अपर एअर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदल रहा मौसम- 15 अक्टूबर के बाद Winter के लिए हो जाइए तैयार- 20 अक्टूबर से Fog पड़ने के आसार

winter.jpg

MP latest winter update in hindi, thand kab aayegi 2020 me

नोएडा. आखिरकार यूपी से मानसून विदा हो गया है और अब लोगों को ठंड का इंतजार है। हालांकि मानसून की विदाई के साथ अक्टूबर का महीना शुरू होते ही उमसभरी गर्मी से लोगों निजात मिल चुकी है। माना जा रहा है कि आगामी पखवाड़े के दौरान एनसीआर समेत वेस्ट यूपी में हल्की ठंड दस्तक देगी और सुबह-शाम लोगों को ठंड का अहसास होगा। इस बार लोगों को कड़ाके की ठंड से दो चार होना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Weather Alert: अक्टूबर शुरू होते ही मौसम ने ली करवट, लोगों को गर्मी से मिली राहत

मौसम विभाग की माने तो 15 अक्टूबर से ठंड की शुरुआत होगी और 30 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसके साथ ही धूल के कण की वजह से कोहरा रहने की भी संभावना भी अधिक है। वहीं दूसरा कारण यह भी बताया कि हिमालय की ओर से आनेवाली हवा की वजह से ठंड में इजाफा होगा। हिमालय क्षेत्र में बने अपर एअर साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पश्चिम उत्तर प्रदेश का मौसम बदल रहा है।
ठंड के दौरान न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में बीच-बीच में उतार चढ़ाव देखने को भी मिलेगा। माना यह जा रहा है कि आगामी 15 अक्टूबर तक न्यूनतम तापमान घटकर 18 डिग्री तक पहुंच जाएगा और ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। भूगोल विद और मौसम वैज्ञानिक डाॅ. कंचन सिंह का मानना है कि पिछले दो सालों में नवंबर और दिसंबर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा नीचे नहीं रहा है। नवंबर 2018 में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। जबकि नवंबर 2019 में भी अधिकतम 25 और न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास था।
उम्मीद यह की जा रही है कि अगर 4 से 5 दिनों में पछुआ हवा बहती है तो न्यूनतम तापमान में भी तेजी से गिरावट होगी और दिन में भी कई जगहों पर आसमान में तेज हवाएं चलने की संभावना है। सिहरन भरी ठंड के बाद मेरठ में अक्टूबर के बाद ही गर्म कपड़े भी निकलने शुरू हो जाएंगे। डॉ. कंचन सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उपर बने निम्न दबाव के कारण वेस्ट यूपी में तापमान में परिवर्तन हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो