scriptLok Sabha Result: भाजपा के हाथ से निकल रहीं ये सीटें, इन सांसदों की हार लगभग तय | West UP Lok Sabha Election 2019 Result In Hindi | Patrika News

Lok Sabha Result: भाजपा के हाथ से निकल रहीं ये सीटें, इन सांसदों की हार लगभग तय

locationनोएडाPublished: May 23, 2019 04:33:42 pm

Submitted by:

sharad asthana

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ सीटों पर भाजपा को झटका लगना तय माना जा रहा है
मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल आगे
नगीना से डॉ. यशवंत सिंह काफी पीछे चल रहे हैं

modi and shah

Lok Sabha Result: भाजपा के हाथ से निकल रही ये सीटें, इन सांसदों की हार लगभग तय

नोएडा। लोकसभा चुनाव 2019 की तस्‍वीर दोपहर साढ़े 3 बजे तक साफ होने लगी है। पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के कुछ सीटों पर भाजपा को झटका लगना तय माना जा रहा है। जबक‍ि कुछ सीटों पर भाजपा सांसद गठबंधन के उम्‍मीदवारों से पीेछे चल रहे हैं।
– मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल गठबंधन के उम्‍मीदवार याकूब कुरैशी से मामूली अंतर से आगे हो गए हैं। माना जा रहा है कि अभी गठबंधन उम्‍मीदवार याकूब कुरैशी इस अंतर को कवर कर सकते हैं।
– अमरोहा से भाजपा उम्‍मीदवार कंवर सिंह तंवर 70735 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां से गठबंधन के उम्‍मीदवार दानिश अली आगे चल रहे हैं। उन्‍हें बसपा ने टिकट दिया था।

– बिजनौर से सांसद भारतेंद्र सिंह 22508 वोटों से पिछड़ गए हैं। वह गठबंधन के उम्‍मीदवार मलूक नागर से पीछे चल रहे हैं। इनके भी अंतर को कवर करने की संभावना जताई जा रही है।
– नगीना से डॉ. यशवंत सिंह काफी पीछे चल रहे हैं। उन्‍हें गठबंधन के गिरीश चंद्र ने 167122 वोटों से पीछे कर रखा है। नगीना लोकसभा सीट भाजपा के हाथ से जाते दिख रही है।
– रामपुर से भी भाजपा उम्‍मीदवार जया प्रदा की हार लगभग दिखने लगी है। यहां से सपा नेता आजम खान 139676 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– मुरादाबाद से सपा नेता डॉ. एसटी हसन ने 105429 वोटों की मजबूत बढ़त बना ली है। यहां से भाजपा सांसद सर्वेश सिंह की हार अब लगभग तय मानी जा रही है।
– संभल से गठबंधन के प्रत्‍याशी शफीकुर्रहमान बर्क ने भी 60070 मतों की बढ़त ले ली है। यहां से भाजपा के परमेश्‍वर लाल सैनी मैदान में हैं।

– सहारनपुर से बसपा के हाजी फजलुर्रहमान बर्क 38540 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा काे झटका लग सकता है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो