क्या होती है रेव पार्टी, जिस केस में फंसे हैं यूट्यूबर एल्विश यादव? कितने साल की हो सकती है सजा?
नोएडाPublished: Nov 04, 2023 01:37:54 pm
रेव पार्टी, ये वही पार्टी जिसके विवादों से एल्विश यादव इन दिनों घिरे हुए हैं। रेव पार्टी नॉर्मल पार्टी से काफी अलग होती है, यह देश के बड़े-बड़े शहर जैसे मुंबई, दिल्ली और गोवा में आयोजित की जाती है।
बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव(Elvish Yadav) इन दिनों विवादों से घिरे हुए हैं। उनके ऊपर रेव पार्टी आयोजित करने का आरोप है। इसके साथ ही, उन पर ये भी आरोप है कि उन्होंने जहरीले सांपो की तस्करी की है। हालांकि, एल्विश यादव ने इस मामले में एक वीडियो जारी कर कहा है कि ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि रेव पार्टी(Rave Party) होती क्या है?