मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद वेस्ट यूपी के नोएडा, गाजियाबाद और सहारनपुर समेत कई इलाकों में आंधी आई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। बता दें कि बुधवार को शहर का तापमान करीब 43 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसकी वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही थी। वहीं तेज हवाएं चलने के बाद तापमान में कुछ रियायत देखने को मिली।