scriptVideo: टीवी डिबेट में महिला एंकर को आपत्तिजनक शब्द कहने वाले ‘आप’ नेता सोमनाथ भारती की बढ़ी मुश्किल, भाजपा ने उठाया ये कदम | woman filed fir on aap mla somnath bharti bjp women workers protest | Patrika News

Video: टीवी डिबेट में महिला एंकर को आपत्तिजनक शब्द कहने वाले ‘आप’ नेता सोमनाथ भारती की बढ़ी मुश्किल, भाजपा ने उठाया ये कदम

locationनोएडाPublished: Nov 22, 2018 02:52:16 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

अब महिला मोर्चा ने रख दी यह बड़ी मांग

news

Video: टीवी डिबेट में महिला एंकर को आपत्तिजनक शब्द कहने वाले ‘आप’ नेता सोमनाथ भारती की बढ़ी मुश्किल, भाजपा ने उठाया ये कदम

नोएडा।टीवी चैनल पर डिबेट के दौरान महिला एंकर को आपत्तिजनक शब्द कहने वाले आप विधायक सोमनाभ भारती की मुश्किले के मुकदमा दर्ज होने के बाद आैर बढ़ती जा रही है।इसकी वजह अब सोमनाथ भारती के खिलाफ भाजपा नेताआें द्वारा यह कदम उठाना है।इसमें नोएडा में भाजपा की महिला मोर्चा से जुड़ी नेताआें ने जमकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दिल्ली के सीएम से यह बड़ी मांग भी कर दी।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री आैर सरकार से की यह मांग

महिला पत्रकार को आपत्तिजनकर शब्द बोलने से नाराज भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताआें ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।उन्होंने विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ नारेबाजी की। महिला प्ररर्शन करती हुर्इ नोएडा के डीएम कैंप ऑफिस पर पहुंची। यहां प्रदर्शन कर महिलाआें ने सोमनाथ भारती के खिलाफ महिला थाना मैं एफ आई आर दर्ज होने के बाद अब उनके द्वारा किए गए दुर्व्यवहार पर उनकी बर्खास्तगी की मांग की। बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष का कहाना है कि एक महिला के साथ जो दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न हुआ है। उसका हम विरोध करते है। सोमनाथ भारती को इस दुर्व्यवहार का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने मांग की की उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए और वे पीड़ित से माफी मांगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो