
Bihar News: बिहार जदयू प्रवक्ता हिमराज राम (फाइल फोटो)
Bihar News: पटना. जदयू प्रवक्ता हिमराज राम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य की जनता की खुशहाली के लिए दिन रात काम कर रहे हैं, लेकिन जनता की खुशहाली से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता परेशान हैं। हिमराज ने शुक्रवार को मीडिया में जारी बयान में कहा कि जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध कुमार इस भीषण ठंड में भी राज्य भर की प्रगति यात्रा पर निकले हैं और जिलों में विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं, साथ ही करोड़ों की योजनाओं की सौगात दे रहे हैं जिसे विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने के मामले में बिहार पूरे देशभर में शीर्ष स्थान पर है। कुमार की सरकार सात निश्चय दो योजना के तहत अभी तक करीब नौ लाख छह हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है और 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने 10 लाख सरकारी नौकरी देने के वादे से ज्यादा करीब 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने पर काम किया जा रहा है। वहीं, विधानसभा चुनाव से पहले अपने 24 लाख लोगों को रोजगार देने के वादे से आगे बढ़कर करीब 34 लाख लोगों को रोजगार देने पर काम किया जा रहा है। हिमराज ने कहा कि साल 1990 से लेकर साल 2005 तक लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासन काल में जहां राज्य में उद्योग धंधे चौपट हो चुके थे, लोगों के पास रोजगार नहीं था, उद्योगपति डर के मारे राज्य से पलायन कर रहे थे, वहां आज औद्योगिक क्षेत्र में भी बिहार नई ऊंचाइयां छू रहा है।
Bihar News: नीतीश कर रहे काम, बिहार की जनता है खुशहाल तो फिर विपक्ष क्यों है परेशान : हिमराजहाल ही में पटना में आयोजित बिजनेस मीट में करीब एक लाख 80 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों के एमओयू पर हस्ताक्षर होना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कुमार सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 20 सालों बिहार में बिहार में प्रति व्यक्ति आय करीब 745 प्रतिशत बढ़ी है साथ ही बिहार आज विकास दर में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला राज्य है। वर्तमान समय में राज्य में प्रति व्यक्ति आय 66 हजार 828 रूपये हो चुकी है,जो साल 2005 में केवल सात हजार 914 रुपए थी।जदयू प्रवक्ता ने कहा कि साल 1990 से लेकर साल 2005 के लालू-राबड़ी शासनकाल में जहां बिहार में कुशासन का राज था वहीं आज कुमार के शासनकाल में राज्य में विकास की गंगा बह रही है। आज उनकी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर लोग आत्मनिर्भर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य के हर वर्ग का विकास करने का काम किया है। श्री कुमार ने सत्ता संभालते ही सबसे पहले साल 2006 में पंचायती राज में महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर उन्हें सबल बनाने का काम किया। साथ ही साल 2007 में नगर निकायों में भी महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का काम किया जिसकी बदौलत आज महिलाओं की पंचायती राज व्यवस्था में बेहतर भागीदारी सुनिश्चित हुई है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि राजद ने कभी भी महिलाओं को उचित सम्मान नहीं दिया जबकि कुमार की सरकार ने राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की।
Bihar News: उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश के राज में पुरुषों और महिलाओं के बीच जो समानता है, वो श्री लालू को बर्दाश्त नही हो रहा है। आज राज्य में नीतीश के शासनकाल में महिलाएं आर्थिक तौर पर सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज राज्य में जीविका दीदियां आर्थिक तौर पर मजबूत होकर सफलता की नई कहानियां लिख रही हैं। हिमराज ने कहा कि कुमार ने राज्य में नए मेडिकल कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना की जिसके चलते आज बिहार के छात्र-छात्राएं राज्य में ही रहकर उच्च शिक्षा पा रही हैं। छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा पाने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसको लेकर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चला रही है, जिससे आज आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों के छात्र भी उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं। कुमार की सरकार में महज पांच रुपए प्रति महीने देकर छात्र-छात्राएं पॉलिटेक्निक और महज 10 रुपए प्रति माह में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर इंजीनियर कहला रहे हैं, जबकि राजद के शासनकाल में लालू-राबड़ी ने चरवाहा विद्यालय खोलकर बच्चों को साढ़े चार रुपए में चरवाहा बनाने का काम किया है।
Updated on:
10 Jan 2025 05:20 pm
Published on:
10 Jan 2025 05:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
