
शाहजहांपुर में हुई घटना सहारनपुर में दौड़ पड़ी पुलिस
UP Police : शाहजहांपुर और सहारनपुर में एक बार फिर यूपी पुलिस गच्चा खा गई। 112 के लखनऊ मुख्यालय पर घटना की कॉल आई तो मुख्यालय ने सहारनपुर में यूपी 112 की टीम को दौड़ लगवा दी। बाद में पता चला कि जो थाना क्षेत्र बताया जा रहा है वो थाना तो सहारनपुर में है ही नहीं। इसके बाद जब दौड़ लगा रही 112 पुलिस टीम ने मुख्यालय को बताया कि लोकेशन नहीं मिल रही तो पता चला कि घटना सहारनपुर की नहीं बल्कि शाहजहांपुर की है।
यह पहली बार नहीं है जब शाहजहांपुर और सहारनपुर को लेकर कनफ्यूजन क्रिएट हुआ है। इससे पहले भी ऐसा होता रहा है। इसकी वजह ये है कि जब यूपी के जिलों की लिस्ट कम्प्यूटर या मोबाइल फोन में खोली जाती है तो शाहजहांपुर और सहारनपुर एक साथ आते हैं। इस तरह भी कई बार गलती हो जाती है। सहारनपुर में पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं जब शाहजहांपुर में हुई घटना की कॉल सहारनपुर में पहुंच गई। बाद में पता चला कि घटना सहारनपुर में नहीं बल्कि शाहजहांपुर में हुई थी।
कई बार सहारनपुर और शाहजहांपुर को लेकर मीडियाकर्मी भी धोखा खा चुके हैं। ऐसा भी हो चुका है जब शाहजहांपुर की घटना की ब्रेकिंग न्यूज सहारनपुर के नाम से फ्लैश हो गई। इसके बाद सहारनपुर में अफसरों के फोन की घंटी बजने लगी। बाद में पता चला कि घटना सहारनपुर की नहीं बल्कि शाहजहांपुर की थी। तत्कालीन एसएसपी आरपीएस यादव के समय भी ऐसा हुआ था जब शाहजहांपुर में हुई एक घटना की ब्रेकिंग न्यूज टीवी चैनलों पर सहारनपुर के नाम से फ्लैश हो गई थी। बाद में पचा चला था कि शाहजहांपुर के स्थान पर सहारनपुर का नाम फ्लैश कर दिया गया।
Published on:
23 Oct 2024 10:52 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
