16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rain: यूपी में बारिश का अलर्ट, शीतलहर और कोहरे से निपटने के लिए रहें तैयार

UP Rain Weather: मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार सोमवर से कोहरा बढ़ेगा। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियत के कारण पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। जो ठंड और गलन में बढ़त पैदा करेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
up weather

UP Rain alert: यूपी में बहुत जल्द कंपाने वाली सर्दी का आगाज होने वाला है। मौसम विशेषज्ञों ने शीतलहर के लिए लोगों को चेताना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट में आज 9 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। बताया गया कि यह बारिश पाकिस्तान, जम्मू कश्मिर में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी। ऐसे में यूपी में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है और लोगों को कंपाने वाली ठंड से बचने का इंतजाम कर लेना चाहिए।

इस क्षेत्र में झमाझम बरसे बादल

रविवार को मौसम ने अपना नया रूप दिखाया और मेरठ तथा आस पास के क्षेत्रों में झमझम बारिश हुई। जिसके कारण मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। इसके अलावा कानपुर में भी तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सामान्य से कम दर्ज किया गया।

फसलों के लिए लाभकारी होगी बारिश

यूपी के कुछ हिस्सों में आज बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट होगी। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह मौसम किसानों के लिए बेहद फयदेमंद होगा। बताया गया कि रबी की फसलों को कम तापमान की आवश्यकता होती है और ऐसा मौसम फसलों को बेहतर होने में मददगार होगा।