script

डेटा स्टोरी : विदेशी जेलों में बंद 7890 भारतीय नागरिक, सबसे ज्यादा कैदी खाड़ी देशों में

locationनई दिल्लीPublished: Oct 25, 2021 01:11:14 pm

Submitted by:

Patrika Desk

– आधे से ज्यादा कैदी खाड़ी देशों की जेलों में हैं बंद- विदेशी जेलों में बंद 7890 भारतीय नागरिक, सबसे ज्यादा सऊदी अरब में।- कुछ देशों में कड़े निजता कानून लागू हैं। इस वजह से स्थानीय प्रशासन तब तक कैदियों के बारे में जानकारी साझा नहीं करता।

डेटा स्टोरी : विदेशी जेलों में बंद 7890 भारतीय नागरिक, सबसे ज्यादा कैदी खाड़ी देशों में

डेटा स्टोरी : विदेशी जेलों में बंद 7890 भारतीय नागरिक, सबसे ज्यादा कैदी खाड़ी देशों में

फरवरी 2021 तक 7,890 भारतीय नागरिक कई बाहरी देशों की अलग-अलग जेलों में बंद थे। उनमें से आधे से ज्यादा खाड़ी देशों की जेल में कैद थे, जहां वे बेहतर रोजगार की तलाश में गए थे। गौरतलब है कि कुछ देशों में कड़े निजता कानून लागू हैं। इस वजह से स्थानीय प्रशासन तब तक कैदियों के बारे में जानकारी साझा नहीं करता, जब तक संबद्ध व्यक्ति ऐसे विवरण के खुलासे के लिए सहमति न देता। आम तौर पर कई देश अपनी जेलों में बंद विदेशी नागरिकों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं देते।

6 खाड़ी देशों की जेलों में भारतीय-

कतर- 439
बहरीन- 178
कुवैत- 460
यूएई- 1,292
सऊदी अरब- 1,570
ओमान- 49

पड़ोसी देशों में कैद भारतीय नागरिक –
सात पड़ोसी देशों की अलग-अलग जेलों में लगभग 2,000 भारतीय नागरिक कैद हैं।

नेपाल – 886
पाकिस्तान – 524
चीन-157
बांग्लादेश- 123
भूटान- 91
श्रीलंका- 67
म्यांमार- 65

भारतीय जेलों में बंद विदेशी कैदी-
भारत में भी बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक कैद हैं। भारत में विदेशी राष्ट्रीयता के कैदियों की संख्या (प्रत्येक वर्ष के 31 दिसंबर को) 2018 में 5,168 से बढ़कर 2019 में 5,6 08 हो गई। इस अवधि के दौरान 8.51 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2019 के अंत में विदेशी राष्ट्रीयता के 5,608 कैदियों में 4,776 पुरुष थे और 832 महिलाएं थीं।

वर्ष- कुल कैदी- विदेशी कैदियों की संख्या – विदेशी कैदियों का हिस्सा
2017 -4,50,696-4,917 -1.1%
2018 4,66,084 -5,168- 1.1%
2019- 4,78,600 -5,608- 1.2%

ट्रेंडिंग वीडियो