आपकी बात, गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों और राज्यपालों के बीच विवाद क्यों होते रहते हैं?
Published: May 24, 2023 05:17:29 pm
पत्रिकायन में सवाल पूछा गया था। पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।


आपकी बात, गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों और राज्यपालों के बीच विवाद क्यों होते रहते हैं?
अधिकारों का स्पष्ट विभाजन नहीं
राज्यपालों और गैर भाजपा सरकारों के मुख्यमंत्रियों के बीच वैचारिक मतभेद रहना स्वाभाविक है। दोनों स्वयं को सर्वोच्च निर्णायक शक्तियां मानते हैं। अत: वादविवाद स्वाभाविक है। दोनों के अधिकारों का विभाजन स्पष्ट और पारदर्शी हो, तो विवाद की स्थितियां उत्पन्न नहीं होंगी।
मुकेश भटनागर, वैशालीनगर, भिलाई
.................