Patrika Opinion: भारत-फ्रांस के बीच रक्षा संबंध होंगे और मजबूत
Published: Jul 09, 2023 10:56:19 pm
फ्रांस 2017 से 2021 के दौरान भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा रक्षा आपूर्तिकर्ता रहा है। ऐसे समय में, जब भारतीय सेना को आधुनिकतम साजो-सामान से लैस करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, फ्रांस के साथ रक्षा सहयोग में और बढ़ोतरी के आसार हैं।


Patrika Opinion: भारत-फ्रांस के बीच रक्षा संबंध होंगे और मजबूत
अमरीका के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 13 जुलाई से शुरू हो रहा फ्रांस दौरा भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए अहम साबित हो सकता है। यह दौरा इस लिहाज से भी अहम है कि भारत और फ्रांस इस साल रणनीतिक साझेदारी की रजत जयंती मना रहे हैं। इस साझेदारी के तहत ढाई दशक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी के साथ संस्कृति के क्षेत्र में परस्पर सहयोग काफी बढ़ा है। फ्रांस 2017 से 2021 के दौरान भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा रक्षा आपूर्तिकर्ता रहा है। ऐसे समय में, जब भारतीय सेना को आधुनिकतम साजो-सामान से लैस करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, फ्रांस के साथ रक्षा सहयोग में और बढ़ोतरी के आसार हैं।