आपकी बात, अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से क्या कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत होगा?
जयपुरPublished: Oct 16, 2022 03:11:39 pm
पत्रिकायन में सवाल पूछा गया था। पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।


आपकी बात, अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से क्या कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र मजबूत होगा?
संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा कांग्रेस का
लोकतांत्रिक देश में चुनाव का महत्व मानव शरीर में हृदय से कम नहीं है। राजनीतिक दलों के भीतर लोकतांत्रिक प्रणाली से देश में लोकतंत्र मजबूत होता है। कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव से पार्टी के भीतर संगठनात्मक ढांचा मजबूत बनेगा। पार्टी बेहतर ढंग से आमजन की समस्याओं की ओर सरकार का ध्यानाकर्षण कर सकेगी।
-पी.सी. खंडेलवाल, जयपुर
.....................