scriptEmphasis on ensuring food security | खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर | Patrika News

खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर

Published: Sep 10, 2023 09:41:26 pm

Submitted by:

Gyan Chand Patni

भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 की बैठकों में हुए विचार-मंथन की देश-दुनिया में चर्चा है। जी-20 का एक महत्त्वपूर्ण समूह कृषि कार्य से संबंधित है, जिसकी अलग-अलग शहरों में बैठकें हुईं। इनमें सतत कृषि के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं जलवायु सहिष्णुता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर
खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर
नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री

भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 की बैठकों में हुए विचार-मंथन की देश-दुनिया में चर्चा है। जी-20 का एक महत्त्वपूर्ण समूह कृषि कार्य से संबंधित है, जिसकी अलग-अलग शहरों में बैठकें हुईं। इनमें सतत कृषि के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं जलवायु सहिष्णुता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। हरित क्रांति के युग के बाद हाल के दशकों में हम स्वयं को एक जलवायु परिवर्तन की चुनौतीपूर्ण दुनिया में पाते हैं, जहां एक विश्वसनीय और सतत खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य उत्पादन को बढ़ावा देना आवश्यक हो गया है। इस वर्ष भारत की जी-20 अध्यक्षता ने जलवायु-स्मार्ट दृष्टिकोण के साथ सतत कृषि पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.