scriptHow can people be made aware of a healthy lifestyle? | आपकी बात, लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति कैसे जागरूक किया जा सकता है? | Patrika News

आपकी बात, लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति कैसे जागरूक किया जा सकता है?

Published: Jan 08, 2023 04:50:45 pm

Submitted by:

Patrika Desk

पत्रिकायन में सवाल पूछा गया था। पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।

आपकी बात, लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति कैसे जागरूक किया जा सकता है?
आपकी बात, लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति कैसे जागरूक किया जा सकता है?
आयुर्वेद को अपनाएं, स्वस्थ रहें
आयुर्वेद में बताए गए नियमों के आधार पर स्वस्थ रहा जा सकता है। आयुर्वेद में बताए गए योग, प्राणायाम का नित्य प्रयोग, स्वस्थ अवस्था में जड़ी-बूटियों का प्रयोग, ऋतु के अनुसार भोजन का परिवर्तन, सीमित मात्रा में भोजन का सेवन, तनाव रहित जीवन और अध्यात्म का समावेश जरूरी है। मन में मानवता का भाव, प्रात: काल सूर्य का दर्शन, रात्रि में जल्दी सोना, शरीर के लिए हानिकारक पदार्थों का सेवन नहीं करना, लगातार 8 घंटे की नींद लेना, नशा कारक पदार्थों का सेवन नहीं करना, अपने शरीर की क्षमता के आधार पर व्यायाम करना आदि के द्वारा अपने शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है।
-डॉ अखलेश भार्गव, इंदौर
..........
जीवनशैली के प्रति सजगता जरूरी
भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। स्वस्थ जीवनशैली नहीं अपनाने का ही नतीजा है कि लोग अब ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ती गईं, लेकिन लोग स्वास्थ्य के महत्व को भूलने लगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सही नहीं है। लोगों को सजग रहने की जरूरत है। दिनचर्या सुनिश्चित करेंगे तो तनाव घटेगा और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होगा। योग और व्यायाम को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। अनियमित और असमय भोजन करने की आदत छोड़ें। पर्याप्त नींद जरूरी है। इसलिए हर रोज सोने और उठने का समय तय करना चाहिए।
-अजिता शर्मा, उदयपुर
.............
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.