scriptसवाल क्या आयकर सुधारों का फायदा मिलेगा, जवाब पारदर्शिता आएगी | Income tax reforms will be beneficial, answer transparency showing | Patrika News

सवाल क्या आयकर सुधारों का फायदा मिलेगा, जवाब पारदर्शिता आएगी

locationनई दिल्लीPublished: Aug 16, 2020 04:56:48 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

पत्रिकायन में पूछे गए सवाल क्या आयकर सुधारों का फायदा जनता को मिलेगा पर लोगों की प्रतिक्रिया। कुछ चुनिंदा प्रतिक्रियाओं को यहां पर शामिल किया गया है।

Investment date to save income tax extended till June 30 in bhilwara

Investment date to save income tax extended till June 30 in bhilwara

मिलीभगत पर लगाम
हाल ही में हुए आयकर सुधारों से आयकर विभाग व करदाताओं में तालमेल बढ़ेगा। करदाताओं का सम्मान बढ़ेगा। यह ईमानदार करदाताओं के लिए नई व्यवस्था साबित होगी। फेसलेस एसेसमेंट के तहत करदाता और कर अधिकारी सीधे तौर पर एक दूसरे से संपर्क में नहीं आएंगे, जिससे अफसरों की मिलीभगत नहीं हो पाएगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, जो जनता के लिए लाभदायक सिद्ध होगी और जनता का आयकर प्रणाली में विश्वास बढ़ेगा।
-मोहित कुमावत, देशनोक बीकानेर
………………….
पारदर्शिता आएगी
आयकर सुधारो के पीछे सरकार का प्रमुख उद्देेश्य देश का विकास करना हैं। इससे कर संग्रह में नि:संदेह वृद्धि होगी और पारदर्शिता आएगी। सरकार को आयात नियंत्रण व निर्यात प्रोत्साहन की नीति पर अधिक जोर देना होगा ।
-दिलीपसिंह चौहांन, चौपासाग, गढ़ी
……………….
मिलेगी राहत
आयकर सुधारों से जनता को लाभ मिलेगा। भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। इससे ईमानदार करदताओं को राहत मिलेगी। सरकार की अच्छी योजनाओं से देश का विकास होता है।
-माधुरी भट्ट, बीकानेर
………………

करदाताओं का उत्पीडऩ कम होगा
करदाताओं का उत्पीडऩ कम होने की संभावना है। सर्वे के अधिकार भी सीमित हो गए हैं। जो कर्मचारी छापा मारने या फील्ड के अन्य विभागीय काम से व्यस्त रहते थे, वे भी अब दफ्तरों में होंगे। इससे रिफंड में तेजी आएगी।
-पृथ्वी सिंह रावना, भाखरपुरा
………….
ईमानदार करदाताओं को बढ़ावा
वाकई आयकर प्रणाली में किए गए सुधार स्वागत योग्य एवं तार्किक हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ईमानदार करदाताओं को बढ़ावा देना है और कर चोरी करने वालों पर लगाम लगाना है। ऑनलाइन फैसले और कर संबंधी शिकायत की व्यवस्था वाकई मील का पत्थर साबित होगी।
-महेश आचार्य, नागौर
…………..
क्रियान्वयन सही हो
यदि इन सुधारों का क्रियान्वयन सही तरीके से हो, तो करदाताओं को निश्चित रूप से फायदा होगा। आयकर को लेकर जितनी जागरूकता बढ़ेगी, उतना ही अधिक राजस्व बढ़ेगा। यह पैसा विकास के कार्यों में लगेगा, जिसका फायदा आम जनता को ही मिलेगा।
-नेहा बिश्नोई, जोरावरपुरा, हनुमानगढ़
…………….
बढ़ेंगे करदाता
ईमानदार करदाताओं को प्रोत्साहन देने और कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए फेसलेस इनकम टैक्स सिस्टम बनाया गया है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग टैक्स देने के लिए आगे आएंगे।
-करण सोलंकी, तखतगढ,़ पाली
………………
मिलेगा लाभ
आयकर प्रणाली में सुधार से करदाता लाभान्वित होगा। अब करदाता और कर अधिकारी प्रत्यक्ष रूप से संपर्क में नहीं आएंगे। इससे आयकर अफसरों द्वारा की जाने वाली प्रताड़ना में कमी आएगी, पर जरूरी है की इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।
-अनिल कुमार यादव, कोरबा, छत्तीसगढ़
………
खास फर्क नहीं
आम जनता को आयकर सुधारों से कोई खास फर्क नहीं पडऩे वाला है। भ्रष्टाचार थोड़ा कम हो सकता है।
छैल सिंह भाटी, जोधपुर
………………

तकनीकी अड़चन
आयकर सुधारों के कारण पारदर्शिता बढ़ेगी। भ्रष्टाचार कम होगा। करदाताओं का उत्पीडऩ भी बंद होगा। बड़ी मात्रा में पेपर्स के ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण के कार्यान्वयन में कुछ तकनीकी अड़चनें आ सकती हंै।
-गोपाल अरोड़ा, लौहरो की गली, जोधपुर
……………..
आयकरदाताओं को प्रोत्साहन
आयकर में सुधारों से जनता को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। इन सुधारों से आय करदाताओं को प्रोत्साहन मिलेगा। वे ईमानदारी से अपना कर अदा करेंगे। साथ ही नए करदाता भी सरकार को प्राप्त होंगे।
-हेमन्त कुमार सैनी, बृजनगर, भरतपुर
…………….
राहत जरूर मिलेगी
केंद्र सरकार ने आय करदाताओं के लिए खास प्लेटफार्म का एलान किया है। इससे करदाताओं को फेसलेस असेसमेंट, टैक्स पेयर चार्टर, फेसलेस अपील की सुविधा मिलेगी। आयकर दाताओं की मुश्किलों को कम करने के लिहाज से इसे बड़ा कदम माना जा सकता है। पहले आयकरदाताओं को प्रताडि़त करने की ज्यादा शिकायतें मिलती थीं। कर निर्धारण से लेकर रिफंड तक में भ्रष्टाचार कम होगा। उन लोगों की पहचान भी होगी, जो आयकर नहीं देते। इस नई प्रणाली से आयकरदाताओं को राहत ही मिलेगी, इसमें कोई संदेह नहीं।
-अरुण भट्ट, रावतभाटा, राजस्थान
………..
भ्रम भी दूर करें
पारदर्शिता के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। मुश्किल यह है कि आमजन में आयकर को लेकर जो भ्रम हैं, उनको दूर करने का कोई प्रयास नहीं किया गया है । दूसरा यह भी सत्य है कि अप्रत्यक्ष रूप से देश का हर नागरिक टैक्स देता है, लेकिन जब वह देखता है उसके पैसे का सही उपयोग नहीं हो रहा, तो वह सोचता है कि टैक्स देने से क्या फायदा?
-सुनील कुमार पाटनी, बगरू, जयपुर
……………………..
लगातार सुधार की आवश्यकता
‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मानÓ योजना का शुभारंभ आयकर विभाग के कार्यों में दक्षता लाने के लिहाज से सराहनीय कदम है। करदाता देश के विकास की रीढ़ है। नई व्यवस्था से आयकरदाताओं का भय समाप्त होगा, यह आशा है। मुश्किलें कम होंगी, तो कर देने के लिए ज्यादा लोग आगे आएंगे। करदाताओं के लिए लगातार सुधार की आवश्यकता है।
-डॉ, राजेंद्र कुमावत, जयपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो