आपकी बात, महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढऩे का क्या असर होगा?
Published: Sep 21, 2023 05:38:05 pm
पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।


आपकी बात, महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढऩे का क्या असर होगा?
महिला सशक्तीकरण एक महिला के बिना मानव समाज की कल्पना भी संभव नही है। नारी शक्ति वंदन विधेयक महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सार्थक कदम होगा। जिस प्रकार एक महिला अपना परिवार संभालती है, उसी प्रकार देश संभालने में भी सक्षम है। हमारे भारत का इतिहास रहा है कि हमने नारी को शक्ति माना है ।