भारत के नेतृत्व और ज्ञान-विज्ञान ने दुनिया को चौंकाया
जयपुरPublished: Sep 17, 2023 09:14:06 pm
वैश्विक स्तर पर हमारी छवि एक ऐसे कुशल, कर्मठ और प्रगति की ओर तेजी से अग्रसर राष्ट्र के रूप में बनी है, जिसे दुनिया का कोई भी देश नजरअंदाज नहीं कर सकता है।


भारत के नेतृत्व और ज्ञान-विज्ञान ने दुनिया को चौंकाया
नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री साहस, दूरदर्शिता और ईमानदारी से उठाए गए बड़े कदम सदैव क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आते हैं। किसी भी राष्ट्र के इतिहास में ऐसे व्यापक परिवर्तन तभी दृष्टिगोचर होते हैं, जब उसे एक प्रभावी, कुशल, संवेदनशील और दृढ़प्रतिज्ञ नेतृत्व प्राप्त होता है। यह भारत उदय का समय है। स्वतंत्रता के सात दशक बाद हम एक बार फिर अपने उस पुरा वैभव को प्राप्त करने की ओर अग्रसर है, जिसमें भारत को सोने की चिडिय़ा कहा जाता था। हमारे ज्ञान-विज्ञान से संपूर्ण विश्व अभिभूत था और हमारी समृद्धि जन-जन के खुशहाल चेहरों पर परिलक्षित होती थी। आज फिर पृथ्वी से लेकर अंतरिक्ष तक भारत का यशगान हो रहा है।