scriptनिवेश, नौकरशाही और विश्वास बहाली | investment summit rajasthan rajasthan government | Patrika News

निवेश, नौकरशाही और विश्वास बहाली

locationउदयपुरPublished: Jan 07, 2022 11:11:34 am

Submitted by:

Sandeep Purohit

निवेश वहीं होता है जहां विकास की अपार संभावनाएं होती है। कोई यूं ही अपना पैसा नहीं लगाता है। उसे हम पर विश्वास होना चाहिए कि उसकी लगाई हुई हर पाई सुरक्षित है

निवेश, नौकरशाही और विश्वास बहाली

निवेश, नौकरशाही और विश्वास बहाली

संदीप पुरोहित

इन्वेस्टमेंट समिट का आगाज हो गया। उम्मीद है कि समिट अच्छा रहेगा पर जिस तरीके से शुरुआत में नौकरशाही हावी दिखी अगर वह पूरे समिट में इसी तरह से रही तो परिणाम दूसरे ही आएंगे। इन्वेस्टमेंट समिट में खुद मुख्यमंत्री का कार्ड में नाम नहीं होना बेहद आश्चर्यजनक है। मुख्यमंत्री के सलाहकार दानिश अबरार ने जो मामला उठाया वो बिल्कुल ठीक है, मुख्यमंत्री व एक जनप्रतिनिधि को इस तरह से नजरअंदाज करके जो इन्वेस्टमेंट समिट किया जाएगा, क्या वो समिट सफल हो सकता? नौकरशाह भी अपनी जगह को पहचाने, वे जनप्रतिनिधि को नजरअंदाज नहीं कर सकते। अगर जनप्रतिनिधि को नजरअंदाज कर दिया गया तो निश्चित रूप से ऐसे हालत में निवेश नहीं आएगा। बिना मुख्यमंत्री व जनप्रतिनिधी के नाम के जो कार्ड छपे उसके लिए जिम्मेदार और दोषी कौन है? यह चिहिृत करके उनकी जिम्मेदारी तय होनी ही चाहिए? हर बार जिम्मेदारी तय नहीं होती, इसे कौन करेगा? आज आवश्यकता है कि नौकरशाह अपनी चाल बदले तभी जनता व निवेशकों में विश्वास बहाल होगा। राज्य में निवेश बढ़े इसके लिए यह भी जरूरी है कि निवेशकों के हितों का ध्यान रखा जाए, उनको पूरी सुविधाएं दी जाए, वे लालफीताहशाही का शिकार नहीं हो। वन विंडो सिस्टम वास्तव में काम करना चाहिए। सारी चीजों का हल हो इसके लिए नौकरशाहों को कमर कसनी होगी। उन्हें यह ध्यान रहे कि लोक कल्याणकारी राज्य में उनकी क्या भूमिका है? वे सेलब्रिटी सिन्ड्रोम से बाहर निकल कर शासन व जनता के प्रति जवाबदेह बने तभी जाकर प्रदेश में निवेश का अच्छा माहौल बनेगा। उम्मीद है शुरुआती टकराहट के बाद हालात बदलेंगे और राजस्थान निवेशकों को रिझाने में कामयाब होगा। आज आवश्यकता है आपस में समन्वय की। सब मिलकर एक ऐसा राजस्थान बनाएं जहां लोग खूब निवेश करे। हमारा प्रदेश एक शांत प्रदेश है हमें इस पर गर्व है। इसके लिए अति आवश्यक है कि हम लालफीताशाही वाले रवैये को त्यागकर निवेशकों के लिए पलक-पांवड़े बिछाए। यह ध्यान रहे कि भी किसी भी राज्य या देश की स्थिति उसके निवेशक ही बदलते हैं। निवेश वहीं होता है जहां विकास की अपार संभावनाएं होती है। कोई यूं ही अपना पैसा नहीं लगाता है। उसे हम पर विश्वास होना चाहिए कि उसकी लगाई हुई हर पाई सुरक्षित है तभी वह राजस्थान की धरा से जुड़ेंगे। उन्हें जोडऩे की जिम्मेदारी हम सबकी है इसके लिए उन्हें हमे बेहतर माहौल देने का प्रयास करना चाहिए। इसमें कोई सियासत हावी नहीं होनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो