Patrika Opinion: अनुचित है सेना की कार्रवाई पर सवाल
Published: Jan 24, 2023 09:18:26 pm
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को क्या फायदा हुआ, इसका राजनीतिक मूल्यांकन तो आने वाला समय करेगा। लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस ने अगर अपने बड़बोले नेताओं पर लगाम नहीं लगाई तो उसे नुकसान होना तय है।


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
वैसे तो किसी भी राजनीतिक दल में बड़बोले नेताओं की कमी नहीं है पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इस फेहरिस्त में थोड़ा आगे ही हैं। वह बयान भी ऐसे देते हैं कि पार्टी के शीर्ष नेता तक उनके बयानों को निजी राय बताते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं। देखा जाए तो उनके बयान होते ही ऐसे हैं कि अगर दो वोट का फायदा होता होगा तो आठ वोट का नुकसान करा बैठते हैं। दिग्विजय सिंह जम्मू में दिए अपने ताजा बयान से फिर विवादों के घेरे में हैं। दिग्विजय ने पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत एक बार फिर मांगे हैं। उनके बयान पर राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं ने किनारा करते हुए इसे उनका निजी बयान करार दे दिया है।