सोनी टेलीविजन पर आने वाला बच्चों का डांस प्रोग्राम 'सुपर डांसर चैप्टर 2' टीवी का सबसे पॉपुलर है। इस शो के दौरान बच्चों में छुपी डांस की प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने का सबसे अच्छा काम किया जा रहा है।
ये छोटे बच्चों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म माना जाता है। इस शो में शिल्पा शेट्टी, अनुराग बासु और गीता कपूर बच्चों के हुनर को जज कर रहे हैं।
इसी शो में जहां कुछ दिनों पहले बाबा रामदेव आए थे। वहीं दलेर मेहंदी और उनके भाई मिका सिंह भी इस शो में पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों के साथ खूब मस्ती की।
शिल्पा, दलेर, मिका और गीता ने भी बच्चों के साथ खूब डांस किया।
शो के दौरान शिल्पा ने सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही थीं।
मिका सिंह और दलेर मेहंदी ने स्टेज पर भांगड़ा किया।