Patrika Opinion: सच्चे नायकों के सम्मान की सार्थक पहल
Published: Jan 23, 2023 10:35:25 pm
हैरत की बात यही है कि इससे पहले किसी ने भी इस बात पर विचार नहीं किया कि स्वतंत्रता आंदोलन में अहम स्थान रखने वाले इस द्वीप समूह की पहचान को देशभक्ति से जोड़ा जाए।


Patrika Opinion: सच्चे नायकों के सम्मान की सार्थक पहल
अंडमान निकोबार द्वीप समूह के इक्कीस द्वीपों को नाम मिलने के साथ-साथ भारत के सर्वोच्च सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र प्राप्त इक्कीस शूरवीरों को सम्मान मिलने का बड़ा काम हुआ है। बड़ा काम इसलिए भी कि परमवीर चक्र प्राप्त देश के इन शूरवीरों के शौर्य को इस नामकरण के माध्यम से चिरस्थायी रखा जाएगा। गौरव की बात यह भी है कि द्वीपों का यह नामकरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती यानी पराक्रम दिवस पर करने का ऐलान किया। देखा जाए तो हमारे शूरवीर ही सच्चे नायक होते हैं जिनके लिए देश सबसे पहले होता है। परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर ये अनाम द्वीप जाने जाएंगे तो यहां जाने वालों में भी राष्ट्रप्रेम का भाव हिलोरें जरूर लेगा।