Patrika Opinion: भारत-मिस्र कूटनीतिक संबंधों का नया अध्याय
Published: Jan 22, 2023 10:58:52 pm
दोनों देशों के संबंधों में नया मोड़ 2014 में आया, जब भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र में अल-सिसी ने सत्ता संभाली। इनके कार्यकाल में भारत-मिस्र के बीच द्विपक्षीय कारोबार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। यह 2021-22 के दौरान 7.26 अरब डॉलर तक पहुंच चुका है। दोनों देशों का आयात-निर्यात करीब-करीब बराबर है।


Patrika Opinion: भारत-मिस्र कूटनीतिक संबंधों का नया अध्याय
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के 24 जनवरी से शुरू हो रहे भारत दौरे को दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। अल-सिसी पहली बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वैसे राष्ट्रपति के तौर पर वह इससे पहले 2015 में भारत का दौरा कर चुके हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र की सेना का एक बेड़ा भी हिस्सा लेगा।