scriptNow the boundaries of the sea are also being violated | समंदर की सीमाओं का भी हो रहा अब उल्लंघन | Patrika News

समंदर की सीमाओं का भी हो रहा अब उल्लंघन

Published: Jun 08, 2023 10:14:52 pm

Submitted by:

Patrika Desk

  • विश्व महासागर दिवस: 8 जून
  • पृथ्वी पर जीवन का मूलभूत आधार हैं महासागर

समंदर की सीमाओं का भी हो रहा अब उल्लंघन
समंदर की सीमाओं का भी हो रहा अब उल्लंघन
शैलेंद्र यशवंत
पर्यावरणीय विषयों के जानकार और सामाजिक कार्यकर्ता
................................................................................

पृथ्वी की सतह का 70 प्रतिशत हिस्सा महासागरों से आच्छादित है, फिर भी हम मानवता के अस्तित्व में इसकी भूमिका के बारे में बहुत कम सोचते हैं। महासागर जीवन का मूलभूत आधार हैं। यह हमारी आवश्यकता की आधी ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं और कुल उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड का एक चौथाई हिस्सा अवशोषित कर लेते हैं। इसके अलावा इस उत्सर्जन के साथ पैदा होने वाली गर्मी का 90 प्रतिशत अंश भी। इसके चलते महासागर दुनिया के सबसे बड़े कार्बन सिंक बन गए हैं। महासागर एक प्रकार से इस ग्रह के एयरकंडीशनर हैं, जो अतिरिक्त गर्मी को सोख लेते हैं। ये हमारी जलवायु और मौसम का नियमन करते हैं और जैव विविधता का सबसे बड़ा भंडार है। इसके संसाधन विश्व भर में समुदाय, समृद्धि एवं मानव स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं। महासागर विविध प्रकार के प्राकृतिक आवास, प्रजातियों, पारिस्थितिकीय सेवाओं के अस्तित्व में सहायक हैं, जिन पर मानवता निर्भर है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.