ओपिनियन

आत्म-दर्शन : सभी जीवों पर दया करें

इस्लाम के आखिरी पैगंबर मुहम्मद (सल्ल.) ने जानवरों को घसीटने, उन्हें विकृत करने और आपस में लड़ाने से सख्त मना फरमाया।

Jul 02, 2021 / 11:30 am

विकास गुप्ता

आत्म-दर्शन : सभी जीवों पर दया करें

इस्लाम ने इंसानों को सभी जीवों के प्रति दया भाव रखने और उन पर अत्याचार करने से मना किया है। इस्लाम के आखिरी पैगंबर मुहम्मद (सल्ल.) ने जानवरों को घसीटने, उन्हें विकृत करने और आपस में लड़ाने से सख्त मना फरमाया। पैगंबर मुहम्मद साहब ने कहा कि सृष्टि के सभी जीव ईश्वर का परिवार हैं। जो शख्स इन पर जितना अहसान करेगा, वह ईश्वर का उतना ही प्रिय होगा। एक बार मुहम्मद साहब ने देखा कि कि एक व्यक्ति भेड़ का कान पकड़कर घसीटता हुआ आगे बढ़ रहा है। मुहम्मद साहब ने उसको टोका और कहा कि इसका कान छोड़ दो।

एक बार पैगंबर मुहम्मद साहब अपने कुछ साथियों के साथ सफर पर थे। रास्ते में उनके कुछ साथियों ने चिडिय़ा के दो बच्चों को पकड़ लिया। चिडिय़ा उनके आसपास मंडराने लगी। मुहम्मद साहब ने पूछा कि इसके बच्चों को किसने पकड़ा? साथियों के हां करने पर उन्हें चिडिय़ा के बच्चों को छोडऩे के लिए कहा। एक बार एक चिकित्सक ने मुहम्मद साहब से दवा में इस्तेमाल करने के लिए मेंढक मारने को कहा, तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। मुहम्मद साहब ने जानवरों के अंगों को विकृत करने से मना किया है।

Home / Prime / Opinion / आत्म-दर्शन : सभी जीवों पर दया करें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.