ओपिनियन

आत्म-दर्शन : ईश्वर पर यकीन करें

ईश्वर के आखिरी पैगंबर मुहम्मद (ईश्वर की रहमतें हों उन पर) ने कहा, ‘एक ईश्वर पर यकीन करने से वह जो व्यक्ति के दिल में मजबूती से रहता है।’

Sep 03, 2021 / 12:20 pm

Patrika Desk

आत्म-दर्शन : ईश्वर पर यकीन करें

इस्लाम एक निराकार ईश्वर को मानने और उस पर पूरा यकीन बनाए रखने पर जोर देता है। ईश्वर पर मजबूत भरोसा दुनियावी जिंदगी में भी हमें बहुत सी परेशानियों से बचाता है और सुकून देता है। ईश्वर के आखिरी पैगंबर मुहम्मद (ईश्वर की रहमतें हों उन पर) ने कहा, ‘एक ईश्वर पर यकीन करने से वह जो व्यक्ति के दिल में मजबूती से रहता है।’

यानी इंसान को यह अहसास बना रहता है कि कोई सर्वशक्तिमान सत्ता है, जो उसके हर एक कर्म पर नजर रखती है और उसके हर गलत कर्म पर सजा देने की ताकत रखती है। यह यकीन इंसान को बहुत सी बुराइयों से बचाता है और अच्छे कर्मों की ओर अग्रसर करता है। कुरआन कहता है, ‘वही एक सर्वशक्तिमान ईश्वर है। वह परोक्ष और प्रत्यक्ष को जानता है। वह बड़ा कृपाशील और अत्यंत दयावान है।’ (59:22)

आत्म-दर्शन : हमें कई मुसीबतों से बचाती है खामोशी

आत्म-दर्शन : भार नहीं है जिम्मेदारी

Hindi News / Prime / Opinion / आत्म-दर्शन : ईश्वर पर यकीन करें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.