scriptThere should be a meaningful initiative to end the war | Patrika Opinion: युद्ध समाप्ति के लिए हो सार्थक पहल | Patrika News

Patrika Opinion: युद्ध समाप्ति के लिए हो सार्थक पहल

Published: Feb 20, 2023 10:38:57 pm

Submitted by:

Patrika Desk

पुतिन ने पिछले महीने सीजफायर की घोषणा जरूर की थी लेकिन उस पर अमल नहीं किया। युद्ध से पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जो लोकप्रियता थी, उसमें गिरावट से कोई इनकार नहीं कर सकता।

Patrika Opinion: युद्ध समाप्ति के लिए हो सार्थक पहल
Patrika Opinion: युद्ध समाप्ति के लिए हो सार्थक पहल
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध आने वाले दिनों में क्या करवट लेगा, कोई नहीं जानता। एक साल में न तो रूस यूक्रेन को हरा पाया और न ही उसके मनोबल को तोड़ पाया। युद्ध की बरसी से चार दिन पहले अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कीव पहुंच कर दुनिया को चौंका जरूर दिया। बाइडन ने यूक्रेन को जरूरी हथियार मुहैया कराते रहने का आश्वासन देकर यह जता दिया कि अमरीका और नाटो देश यूक्रेन को मझधार में छोडऩे वाले नहीं। लेकिन एक सवाल जो सबके मन में कौंधता है, वह यह कि एक साल में आखिर रूस जो चाहता था वह हासिल कर पाया या नहीं। दुनिया भी इस सवाल का जवाब जानना चाहती है और 15 करोड़ रूसी नागरिक भी।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.