आय के समान वितरण पर भी देना होगा ध्यान
Published: Mar 15, 2023 10:40:13 pm
2047 तक भारत बने विकसित राष्ट्र: तय अवधि में विकसित राष्ट्र का लक्ष्य हासिल करने के लिए देश की श्रमशक्ति का सही इस्तेमाल जरूरी होगा, साथ ही संभावित वैश्विक खतरों का भी ध्यान रखना होगा


आय के समान वितरण पर भी देना होगा ध्यान
डॉ. अजीत रानाडे
वरिष्ठ अर्थशास्त्री और विचारक
............................................ भारत के आर्थिक विकास की रफ्तार को देखते हुए सवाल उठता है: भारत कब तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा? 2002 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ऐलान किया था कि भारत 2020 तक विकसित राष्ट्र बन जाएगा? राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने भी कई संबोधनों में इसे दोहराया। मार्च 2003 में उन्होंने कहा था-‘हमें किसी भी धर्म या कट्टरपंथी को हमारे देश के लिए खतरा नहीं बनने देना चाहिए।’ उनके अनुसार 2020 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उनके लक्ष्य का आधार कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचा और सूचना प्रोद्यौगिकी को लेकर विस्तृत कार्ययोजना थी। 1998 में कलाम ने अपने साथी वैज्ञानिक वाइ.एस. राजन के साथ मिलकर एक किताब लिखी - ‘इंडिया 2020’। इसमें भी भारत के विकसित राष्ट्र बनने की परिकल्पना की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कहा - ‘हमें संकल्प लेना चाहिए कि स्वतंत्रता के स्वर्ण जयंती वर्ष यानी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बना दें। इसके साथ ही भारत के लिए इस लक्ष्य को पाने की समय सीमा 20 साल और बढ़ गई।