आपकी बात, चुनाव में मीडिया की भूमिका क्या होनी चाहिए?
Published: Nov 20, 2023 06:10:55 pm
पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं। पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।


आपकी बात, चुनाव में मीडिया की भूमिका क्या होनी चाहिए?
मीडिया की महत्त्वपूर्ण भूमिका चुनावों में मीडिया की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह खबरों को लोगों तक निष्पक्षता से पहुंचाता है। मीडिया के जरिए चुनावों में लोगो को जागरूक किया जा सकता है, वोट देने अपील की जाती है जिससे चुनावों में शत प्रतिशत मतदान हो सके। मीडिया चुनाव से जुड़ी हुई हर जरूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करता है। मतदान के दिन भी मीडिया पल पल की जानकारी लोगों तक पहुंचाता है और काउंटिंग के दौरान भी मीडिया सभी सूचनाएं जनता तक पहुंचाता है। इस तरह चुनाव में मीडिया की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।