आपकी बात, देवी की पूजा करने वाले देश में भी महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं?
Published: Sep 26, 2022 04:14:19 pm
पत्रिकायन में सवाल पूछा गया था। पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं, पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।


आपकी बात, देवी की पूजा करने वाले देश में भी महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं?
देवी न सही इंसान तो समझें
प्रत्येक जगह अच्छाई के साथ-साथ बुराई भी विद्यमान होती है। जिस देश में नारी को दुर्गा समझ कर पूजा की जाती है, उसी देश में ऐसे लोग भी होते हैं जो औरत को एक इंसान भी नहीं समझते। वे उसे इस्तेमाल करने की वस्तु समझते हैं, यानी यूज करो और फेंक दो। कुछ राक्षसी प्रवृत्ति के लोग तो हैवानियत की सारी हदें पार कर देते हैं। वे छोटी बच्चियों को भी नहीं बख्शते। ऐसी लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त और तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। कोई महिला को देवी समझे या न समझे, इंसान जरूर समझे।
-रजनी वर्मा, श्रीगंगानगर
................