आपकी बात, देश के विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दलों का प्रभाव क्यों बढ़ रहा है?
Published: Nov 08, 2023 06:01:38 pm
पाठकों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आईं। पेश हैं चुनिंदा प्रतिक्रियाएं।


आपकी बात, देश के विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय दलों का प्रभाव क्यों बढ़ रहा है?
महत्वपूर्ण हैं क्षेत्रीय दल भारतीय लोकतंत्र विश्व के मजबूत लोकतंत्रों में शुमार है। वर्तमान में भारत में कहने को तो केंद्रीय स्तर पर दो ही गठबंधन हैं, लेकिन उन गठबंधनों को चलाने के लिए क्षेत्रीय दलों की अपनी विशेष भूमिका है। क्षेत्रीय दलों की पकड़ आम-जन तक होती है। इसी कारण बड़ी पार्टियां भी क्षेत्रीय दलों की अनदेखी नहीं कर पातीं और हर चुनाव में साझेदार के तौर पर इनको जरूर साथ लेती हैं। यह अलग बात है कि वर्तमान में क्षेत्रीय दलों की संख्या काफी बढ़ गई है, जो मजबूत विपक्ष बनने में बाधक है। भारत की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में क्षेत्रीय दलों की भूमिका अब महत्वपूर्ण होने लगी है।