scriptTokyo olympic 2020 : राइफल महासंघ ने 34 निशानेबाजों को संभावित कोर ग्रुप में दी जगह | 34 member core group of shooters picked for tokyo olympic 2020 | Patrika News

Tokyo olympic 2020 : राइफल महासंघ ने 34 निशानेबाजों को संभावित कोर ग्रुप में दी जगह

locationनई दिल्लीPublished: Jun 27, 2020 05:51:59 pm

Submitted by:

Mazkoor

Tokyo olympic 2020 भले एक साल के लिए टाल दिया गया है, लेकिन NRAI की अपनी तैयारी जारी है। उसने इसके लिए 34 संभावित खिलाड़ियों का कोर ग्रुप तैयार किया है।

core group of shooters picked for tokyo olympic

core group of shooters picked for tokyo olympic

नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक 2020 एक साल के लिए टाल दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRAI) की अपनी तैयारी जारी है। उसने इलावेनिल वालारिवन और अनीश भानवाला समेत 34 निशानेबाजों को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2020) के लिए 34 सदस्यीय संभावित कोर ग्रुप में शामिल किया है। उसने इन निशानेबाजों की सूची जारी की है, जो ओलंपिक के लिए अलग से अभ्यास करेंगे। महासंघ के सूत्र ने बताया कि ये निशानेबाज अलग से अभ्यास करेंगे।

Undertaker ने WWE से लिया संन्यास, Mumbai Indians ने यूं दी विदाई

34 में से 15 हो चुके हैं शामिल

बता दें कि 34 इन निशानेबाजों में 15 ने ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं। बता दें कि चयन नीति के तहत एनआरएआई के पास फॉर्म और औसत स्कोर के आधार संघ के पास एक-दो स्थान बदलने का अधिकार है। निशानेबाजों के स्कोर और फॉर्म को देखते हुए टीम चुनते समय एक दो बदलाव किए जा सकते हैं। बता दें कि एयर पिस्टल में पूर्व नंबर एक निशानेबाज हीना सिद्धू का नाम इस समूह में नहीं है। टोक्यो ओलंपिक की निशानेबाजी स्पर्धा में क्वालिफिकेशन की आखिरी तारीख छह जून 2021 है।

निशानेबाज Pournima Zanane का 42 साल की उम्र में कैंसर से निधन, भारत को दिला चुकी हैं कई गौरवशाली पल

कोर ग्रुप में इन खिलाड़ियों को मिली जगह

पुरूष

50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन : ऐश्वर्य प्रताप सिंह, पारुल कुमार, संजीव राजपूत और स्वप्निल कुसाले।

10 मीटर राइफल : दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार, पंकज सिंह और संदीप सिंह।

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल : अनीश भानवाला और विजयवीर सिंह।

10 मीटर पिस्टल : अभिषेक वर्मा, ओमप्रकाश मूठारवाल, सौरभ चौधरी और शहजार रिजवी।

स्कीट : अंगद वीर सिंह बाजवा, गुरजोत सिंह, मैराज अहमद खान और सिराज शेख।

महिला

50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन : अंजुम मौद्गिल, गायत्री एन, सुनिधि चौहान और तेजस्विनी सावंत।

10 मीटर राइफल : अंजुम मौद्गिल, अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वालारिवन और श्रेया अग्रवाल।

25 मीटर पिस्टल : अभिंद्य पाटिल, चिंकी यादव, मनु भाकर और राही सरनोबत।

10 मीटर पिस्टल : अन्नुराज सिंह, ऐशा सिंह, मनु भाकर और यशस्विनी सिंह।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो