scriptपंजाब सरकार ने 9 खिलाड़ियों को बनाया डीएसपी | 9 player's made DSP | Patrika News

पंजाब सरकार ने 9 खिलाड़ियों को बनाया डीएसपी

Published: Dec 27, 2016 07:27:00 am

Submitted by:

पुलिस उपा​धीक्षक का पद हासिल करने वाले खिलाड़ियों में हॉकी टीम मिडफील्डर
मनप्रीत सिंह, फॉरवर्ड आकाशदीप सिंह, सरवनजीत सिंह, रमनदीप सिंह, गुरविंदर
सिंह चांडी, धरमवीर सिंह के साथ मनदीप कौर, खुशबीर कौर और अमनदीप कौर हैं।

DSP

DSP

नई दिल्ली। पंजाब सरकार ने नए साल से पहले ही अपने स्टार खिलाड़ियों को अनमोल तोहफा दिया। सरकार ने छह हॉकी खिलाडिय़ों सहित नौ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेल कोटे के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त किया। चंडीगढ़ में हुए एक कार्यकम के दौरान उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

पुलिस उपा​धीक्षक का पद हासिल करने वाले हॉकी खिलाड़ियों में साल 2014 के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी भारतीय पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम मिडफील्डर मनप्रीत सिंह, फॉरवर्ड आकाशदीप सिंह, सरवनजीत सिंह, रमनदीप सिंह, गुरविंदर सिंह चांडी और धरमवीर सिंह का नाम शामिल हैं।

इनमें मनप्रीत और आकाशदीप उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने इस साल के शुरू में लंदन में एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के अलावा 2016 रियो आेलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया और इस साल एशियाई चैंपियंस ,ट्रॉफी जीती थी।

हॉकी खिलाड़ियों के अलावा पंजाब पुलिस में जिन अन्य खिलाडिय़ों को पुलिस उपाधीक्षक का पद पेश किया उनमें तीन बार के एशिया खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की पदकधारी मनदीप कौर, एशियाई खेलों की रजत पदकधारी एथलीट खुशबीर कौर और एशियाई खेलों की कांस्य पदकधारी अमनदीप कौर हैं।

मनप्रीत सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का मौका है। मैं हॉकी में हमारे प्रयासों की सराहना के लिए पंजाब सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो