scriptरिकॉर्ड प्रदर्शन कर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची अनु रानी | Annu Rani reach in final of World Athletics Championship | Patrika News

रिकॉर्ड प्रदर्शन कर विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची अनु रानी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 30, 2019 10:29:35 pm

Submitted by:

Mazkoor

इससे पहले भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड अनु रानी के ही नाम था। उन्होंने इसमें सुधार किया।

Anu Rani

दोहा : विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत की महिला एथलीट अनु रानी ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ फाइनल कदम रखा है। भाला फेंक स्पर्धा में भारत की अनु रानी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कतर की राजधानी में चल रहे विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया।

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

2014 की एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनु रानी ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना ही पुराना रिकॉर्ड सुधारा। इससे पहले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 62.34 मीटर का था, जो अनु रानी ने ही बनाया था। सोमवार को ग्रुप ए के क्वालिफायर मुकाबले में उन्होंने 62.43 मीटर का थ्रो फ्रेंक फेंका। इस तरह से उन्होंने अपने बनाए राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया। उन्होंने अपने ग्रुप से पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है।

दूसरे प्रयास में बनाया रिकॉर्ड

मौजूदा एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की रजत पदक विजेता अनु ने अपने पहले प्रयास में 57.05, दूसरे में 62.43 (राष्ट्रीय रिकॉर्ड) और तीसरे प्रयास में 60.50 का थ्रो फेंका। 27 साल की अनु ने इसी साल मार्च में पटियाला में हुए फेडरेशन कप में राष्ट्रीय रिकॉर्ड 62.34 मीटर का थ्रो फेंक कर कायम किया था। आज इसे सुधार कर 62.43 मीटर कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो