scriptएशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : गोमती के स्वर्ण समेत भारत ने जीते और 4 पदक | asian athletics championship gomti won gold 3 other indian claim medal | Patrika News

एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : गोमती के स्वर्ण समेत भारत ने जीते और 4 पदक

locationनई दिल्लीPublished: Apr 22, 2019 11:12:34 pm

Submitted by:

Mazkoor

शिवपाल ने भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता
जाबिर एमपी और सरिता बेन को मिला कांस्य पदक
पहले दिन भारत ने जीते थे पांच पदक

asian athletics

एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप : गोमती के स्वर्ण समेत भारत ने जीते और 4 पदक

दोहा : कतर में चल रहे भारतीय एथलीट गोमती मारिमुथु ने 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सोमवार को स्वर्ण पदक हासिल किया तो तीन और भारतीय एथलीटों ने भारत को पदक दिलाया।

800 मीटर में मिला स्वर्ण
गोमती ने दोहा के खलीफा स्टेडियम में दूसरे दिन महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में 2: 02.70 मिनट का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस चैम्पियनशिप में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। इस स्पर्धा का रजन चीन की चुनयू वांग ने 2:02.96 मिनट के साथ जीता।

तीन पदक और मिले
गोमती के स्वर्ण के अलावा भारत को आज तीन और पदक मिले। शिवपाल सिंह ने भाला फेंक स्पर्धा में 86.23 मीटर का थ्रो फेंककर भारत के लिए रजत पदक जीता। वहीं सरिताबेन ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा में 57.22 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। ।
वहीं पुरुषों के 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत के जाबिर एमपी ने भी कांस्य पदक पर हाथ साफ किया। उन्होंने 49.13 सेकेंड के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ मेडल जीता है।

विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई
पदक जीतने के साथ जाबिर और सरिता ने विश्व चैम्पियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफिकेशन मार्क 49.30 सेकेंड का था। हालांकि सरिता बेन विश्व चैम्पियनशिप की क्वालीफिकेशन मार्क को हासिल करने से चूक गईं, जोकि 56.00 का था।

एक स्वर्ण समेत भारत ने जीते कुल 9 पदक
आज जीते एक स्वर्ण, एक रजत समेत चार पदकों को मिला कर भारत ने प्रतियोगिता में अब तक कुल नौ पदक जीत लिए हैं। इससे पहले भारत ने रविवार को पांच पदक जीते थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो