scriptAsian Games: भारत को मिला 50वां पदक, जानें पदक तालिका में कहां है चीन-जापान और अन्य शीर्ष देश | Asian games 2018: day 10- India got his 50th medal know medal tally | Patrika News

Asian Games: भारत को मिला 50वां पदक, जानें पदक तालिका में कहां है चीन-जापान और अन्य शीर्ष देश

locationनई दिल्लीPublished: Aug 28, 2018 09:29:48 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

एशियाई खेलों का 10 दिन संपन्न हो चुका है। 10 दिन की समाप्ति से ठीक पहले भारत को 400 मीटर की मिश्रित टीम ने रजत दिलाते हुए 50वां पदक दिलाया।

manjit singh

Asian Games: भारत को मिला 50वां पदक, जानें पदक तालिका में कहां है चीन-जापान और अन्य शीर्ष देश

नई दिल्ली। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों का आज 10वां दिन है। 10वें दिन की सभी स्पर्धाएं संपन्न हो चुकी है। 10 दिन की समाप्ति से ठीक पहले भारत को 400 मीटर मिश्रित रिले टीम स्पर्धा में एक रजत पदक मिला। इस पदक के साथ ही भारत ने यहां पदकों की फिफ्टी पूरी कर ली है। भारत के मोहम्मद अनस, पूवाना राजू माचेत्रा, हिमा दास और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 15.71 सेकेंड का समय निकालते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। स्पर्धा का स्वर्ण बहरीन के नाम रहा जिसने तीन मिनट 11.89 सेकेंड का समय निकाला जबकि कजाकिस्तान की टीम तीन मिनट 19.52 सेकेंड का समय निकाल कर तीसरे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा को पहली बार एशियाई खेलो में शामिल किया गया है।

मंजीत 10वें दिन के मुख्य आकर्षण-
इससे पहले भारत के मंजीत सिंह 10वें दिन के मुख्य आकर्षण रहे। मंजीत ने 800 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस इवेंट की खास बात यह रही कि भारत के ही जिनसन जॉनसन ने दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पक्का किया। इस दोहरी कामयाबी के साथ ही भारतीय एथलीटों ने 1962 एशियन गेम्स में मिल्खा सिंह और मक्खन सिंह की दोहरी कामयाबी की बराबरी कर ली।

भारत के 50 पदक पूरे-
इस पदक के साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 50 हो गई है। 50 पदकों के साथ भारत फिलहाल पदक तालिका में आठवें नंबर पर है। बताते चले कि भारत के खाते में इस समय 9 स्वर्ण पदक, 19 रजत पदक और 22 कांस्य पदक है। चीन एशियाई खेलों में कुल 206 पदकों के साथ शीर्ष पर है। चीन के खाते में कुल 97 स्वर्ण, 64 रजत और 45 कांस्य है।

दूसरे स्थान पर जापान –
दूसरे स्थान पर जापान है। जापान के खाते में 43 स्वर्ण, 38 रजत और 61 कांस्य सहित कुल 142 पदक है। तीसरे स्थान पर कोरिया है। कोरिया के खाते में 32 स्वर्ण, 40 रजत और 46 कांस्य सहित कुल 118 पदक है। चौथे स्थान पर मेजबान इंडोनेशिया है। इंडोनेशिया के खाते में 24 स्वर्ण, 19 रजत, 29 कांस्य सहित कुल 72 पदक है। वहीं पांचवे स्थान पर ईरान है। जिसने इस साल कबड्डी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को दो स्वर्ण पदक जीतने से रोका है। ईरान के खाते में 17 स्वर्ण, 16 रजत और 16 कांस्य पदक है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो